Home घरेलू नुस्खे चेहरे को निखारें नीम की पत्तियों से

चेहरे को निखारें नीम की पत्तियों से

0

नीम के पेड़ का लगभग हर एक हिस्सा बहुत फायदेमंद होता है। यह एक चमत्कारी पेड़ हैं। यह पेड़ पूरी तरह से गुणों की खान है, जिसके पास लगभग हर बीमारी से लड़ने की शक्ति होती हैं। कई जगह तो नीम के पेड़ को दवाखाना भी कहा जाता है। नीम ना केवल बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है, बल्कि यह हमारी तव्चा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। नीम भले ही स्वाद में कड़वा हो, लेकिन यह बहुत उपकारी होता है। नीम की पत्तियां चबाने से हमारा ब्लड प्युरिफाइ होता है। नीम की यही कड़वी पत्तियां डायबिटीज जैसी जानलेवा बीमारी से भी हमें निजात दिलाती है। अपने फेस पर अगर आप नीम की पत्तियों से बना हुआ लेप लगाती हैं, तो इससे फुंसियां और मुंहासों से भी छुटकारा मिल जाता हैं। आइए अब हम नीम की कुछ और सौंदर्यवर्धक लाभ के बारे में जानते हैं।

नीम के पेड़ का लगभगImage Source: https://cdn2.stylecraze.com/

इंफेक्शन से बचाए
नीम की पत्तियां आपको मुंहासों और कई तरह के इंफेक्शन से बचाता हैं। अगर आप भी किसी तरह के इंफेक्शन से जुझ रहे हैं, तो नीम की 60 से 70 पत्तियों को पानी में उबालें। जब पानी का रंग हरा हो जाए, तो उस पानी को छान कर ठ़डा होने के लिए रख दें। जब यह पानी ठंड़ा हो जाए, तो अपने नहाने के पानी में नीम का पानी 100 मिलीलीटर मिला लें। इससे आपके मुंहासे, इंफेक्शन और सफेद दागों से छूटकारा मिल जाएगा।

Image Source: https://sovetclub.ru/

नीम का तेल हैं फायदेमंद
नीम का तेल हमारी त्वचा को शुद्ध करता है। इस तेल का इस्तेमाल कई तरह के शैंपू, लोशन, साबुनों, टूथपेस्ट और क्रीम बनाने में किया जाता है। अगर आप नीम के तेल को अपने बालों की जड़ों में लगाएंगे, तो इससे जुओं से भी छूटकारा मिल जाता हैं।

Image Source: https://d1gfhnqv48ii3m.cloudfront.net/

नीम का फेस पैक निखारे सौंदर्य
नीम की कुछ पत्तियों को संतरे के छिलकों के साथ उबालिए। जब नीम की पत्तियां और संतरे के छिलके अच्छे से उबल जाएं, तो इसमें शहद, सोया मिल्क और दही मिलाकर एक पेस्ट बना लें। एक सप्ताह में तीन बार इस पेस्ट को अपने चेहरे में लगाएं। इससे आपका रूप तो निखरेगा ही इसी के साथ आपको पिंपल, सफेद दाग, काले दाग और पोर्स से भी छूटकारा मिल जाएगा। यह पेस्ट आपके चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। यह आपके सौंदर्य को निखारकर आपको एक नया रूप देता हैं।

Image Source: https://salonihb.files.wordpress.com/

नीम का हेयर कंडीशनर
नीम आपके चेहरे के साथ ही आपके बालों में भी एक नई जान डालता हैं। नीम का हेयर कंडीशनर हमारे बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर, उसमें शहद मिला लें। इस पेस्ट को बालों में लगाने से रूसी खत्म हो जाती है। इतना ही नहीं नीम के इस पेस्ट को बालों में लगाने से बालों को मजबूती मिलती हैं, साथ ही बाल मुलायम भी हो जाते हैं।

Image Source: https://socialdosa.com/

नीम के स्किन टोनर से सवारें अपना रूप
आजकल ब्यूटी प्रोडक्टस पर महिलाएं और युवा काफी पैसा खर्च करते है। अब जब आप नीम के इतने गुणों के बारे में जानते हैं, तो आपको ब्यूटी प्रोडक्टस पर इतना खर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि नीम अकेला ही हर ब्यूटी प्रोडक्स को टक्कर देता हैं। नीम को आप एक फेस पैक के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ आप रात को सोते समय रूई को नीम के पानी को डूबाकर अपना चेहरा साफ कर लें। ऐसा करने से आपको झाइयां, मुंहासों और ब्‍लैकहेड्स से छूटकारा मिल जाएगा।

Image Source: https://inspirityoga.files.wordpress.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version