Home मेकअप नेल आर्ट नाखूनों की इन लेटेस्ट और ट्रेंडी शेप से पाएं आकर्षक लुक

नाखूनों की इन लेटेस्ट और ट्रेंडी शेप से पाएं आकर्षक लुक

0

कौन कहता है कि महिलाओं की खूबसूरती सिर्फ उनके सुन्दर चेहरे से ही होती है। यकीन मानिए आपके नाखून भी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते है। आपके नाखूनों की अच्छी शेप आपके हाथों को खूबसूरत बनाती है और इससे आपकी सुन्दरता में चार चांद लग जाते है। मगर कई बार महिलाएं अपने नाखूनो पर ज्यादा ध्यान नही देती। अगर आप भी ऐसा ही करती हैं तो अपनी इस आदत को बदल दीजिए और अगर बार जब आप पार्लर जाएं तो हमारे द्वारा बताएं ये नई नेल शेप जरुर ट्राई करें।

1- चकोर नाखून

चकोर नाखूनImage source:

यह आकार आसानी से बन जाता है और देखने में बेहद आकर्षक भी लगता है। यह शेप मुख्य रुप में फ्रांस का स्टाइल है जिसे अब देशी महिलाओं द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। यह आकार बनवाते समय ध्यान रखें कि अपने नाखूनों के कोनो को स्मूद कर ले। इस शेप के नाखूनो पर आप मल्टीशेड नेल पॉलिश लगा सकती है।

2- छूरी नूमा आकार

Image source:

नाखूनो की ये शेप आपको बोल्ड लूक देती है। दिखने में इन नाखूनो की शेप बेहद आकर्षक लगती है। यह नीचे से मोटे और आखिर में एक नोक के रुप में खत्म होते है। इस स्टाइल को किसी पार्टी या फैमिली फंक्शन में ट्राई कर सकती है।

3- बादाम आकार

Image source:

नाखूनो का यह आकार आपकी खूबसूरती दोगुना कर देगा। इस शेप को आप किसी भी अवसर पर ट्राई कर सकती है। इसमे आपके नाखूनों का आकार किसी बादाम के समान दिखता है। इस आकार के नाखूनो पर हल्के रंग काफी अच्छे लगते है।

4- गोल नाखून

Image source:

अगर आपके नाखून छोटे के आकार के हैं और आप इन्हें आकर्षक बनाना चाहती हैं तो यह शेप इनके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगी। इसे आप आसानी से अपने घर पर भी तैयार कर सकती है। बस इन्हें बनाते ध्यान रखें कि सभी नाखूनो की एक समान और पूरी तरह से गोल बने।

5- ओवल नाखून

Image source:

नाखूनो का यह आकार गोल शेप से थोड़ा ही अलग होता है। इसमे सिर्फ नाखूनो का आकार थोड़ा सा लंबा और पतला रहता है। मगर नाखूनों का अंतिम छोर गोल ही रहता है। अगर आपके नाखूनो की लंबाई ठीक ठाक है तो आप इस शेप को ट्राई कर सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version