Home घरेलू नुस्खे डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाना चाहती हैं तो अपनाएं यह असरदार घरेलू...

डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाना चाहती हैं तो अपनाएं यह असरदार घरेलू उपाय

0

डार्क अंडरआर्म्स एक ऐसी समस्या है जिससे हर लड़की परेशान रहती है। हर लड़की अपनी तरफ से पूरी कोशिश करके इन डार्क अंडरआर्म्स को छिपाने की कोशिश करती है, लेकिन यह छिप नहीं पाते हैं। हम आपको बता दें कि आप डार्क अंडरआर्म्स की इस परेशानी से घर पर बैठे ही छुटकारा पा सकती हैं। आइए आपको बता दें कि आप किस तरह से डार्क अंडरआर्म्स की इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए 8 तरीके बताने जा रहे हैं। चलिए आप भी जानें इन उपायों के बारे में..

यह भी पढ़ेः अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के घरेलू नुस्खें

1. सेब (Apple)

ApplesImage Source:  

इस उपचार के लिए आप एक सेब को मैश कर लें, इसके बाद इसके पल्प से डार्क अंडरआर्म्स को स्क्रब करें। इससे आपके अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू और डेड स्किन दूर हो जाएगी।

2. चंदन (Sandalwood)

Image Source: 

आप 2 चम्मच चंदन पाउडर में 2 चम्मच गुलाब जल को मिलाकर अपने डार्क अंडरआर्म्स पर लगा सकती हैं। इसे 10 मिनट छोड़कर आप पानी से अंडरआर्म्स को साफ कर लें। आप इस उपचार को प्रभावी परिणाम पाने तक इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ेः इन 5 तरीकों से बेकिंग सोडा आपकी त्वचा को बनाएगा चमकदार

3. केसर (Saffron)

Image Source:  

एक चुटकी केसर में दो चम्मच माइल्ड लोशन मिलाकर इसे रोजाना अपने डार्क अंडरआर्म्स पर लगाएं। ऐसा करने के बाद 20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। इस नुस्खों को आप सप्ताह में तीन से चार बार उपयोग में ला सकती हैं।

4. शहद (Honey)

Image Source: 

शहद और नींबू के रस को मिलाकर इसे डार्क अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक छोड़ने के बाद आप गुनगुने पानी से अपने डार्क अंडरआर्म्स को साफ कर लें। ऐसा रोजाना करने से आप प्रभावी परिणाम पा सकती हैं।

यह भी पढ़ेः पसीने की दूर्गंध को ऐसे करें कम

5. खीरा (Cucumber)

Image Source: 

आप खीरे के स्लाइस काटकर इन्हें अपने डार्क अंडरआर्म्स पर लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपके अंडरआर्म्स का कालापन दूर होने के साथ ही इनसे आने वाली बदबू भी दूर हो जाएगी।

6. नारियल का तेल (Coconut Oil)

Image Source: 

नारियल तेल की कुछ बूंदों को अपने डार्क अंडरआर्म्स में लगाकर आप इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें।

यह भी पढ़ेः 4 उपायों से दूर करें अनचाहे अंडर आर्म्स के बाल

7. संतरे का छिलका (Orange Peel)

Image Source: 

आप संतरे के छिलके को सूखाकर इसके छिलके का पाउडर बना लें। इसके बाद इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदे डालकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। अब इसे अपने डार्क अंडरआर्म्स में लगा लें। आप ऐसा करने के बाद इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

8. दूध (Milk)

Image Source: 

डार्क अंडरआर्म्स को दूर करने के आसान उपाय है कि आप दूध का इस्तेमाल करें। इसे अंडरआर्म्स में लगाने से इस जगह की डार्कनेस कम होती है। इसे उपाय को करने के 10 मिनट के बाद आप शॉवर ले लें।

इन सभी आसान तरीकों से डार्क अंडरआर्म्स से आप आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। आप भी इन उपचारों का इस्तेमाल कर हमें नीचे कमेंट्स में अपना अनुभव बता सकती हैं।

यह भी पढ़ेः कोहनी और घुटनों के कालेपन को दूर करने के 5 घरेलू उपचार

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version