Home स्वास्थ्य चेरी खाएं और बीमारियों को दूर भगाएं

चेरी खाएं और बीमारियों को दूर भगाएं

0

चेरी दिखने में भले ही जीतनी छोटी हो पर असल में ये गुणों का खजाना होती है। चेरी में कई तरह के पोष्टिक तत्व पाए जाते है जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते है। छोटे से लगने वाले इस फल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्रीशियम और फोलिक एसिड आदि तत्व भी पाए जाते है। इतने सारे खनीज तत्वों से भरपुर चेरी कई सारे रोगों से लड़ने में भी हमारी मदद करती है। आज हम आपके लिए चेरी के कुछ ऐसे ही फायदे लेकर आएं है जिसकी मदद से आप कई सारी बीमारीयों से लड़ सकते है।

चेरी दिखने में भले ही जीतनीImage Source: https://images.forwallpaper.com/

1. हृदय रोग से लड़े- अगर आपको हृदय संबंधित कोई परेशानी है तो आप ऐसे में चेरी को अपने भोजन में जरुर शामिल करें। चेरी में पर्याप्त मात्रा में लोहा, जस्ता, पोटेशियम और मैगनीज पाए जाते है। इसमें पाए जाने वाले बीटा-कैरोटीन व क्यूर्सेटिन हृदय संबंधित रोगों को कम करने में बहुत मदद करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम हमारे रक्त में पाए जाने वाले सोडियम को कम करते हुए रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।

Image Source: https://blusherandblogging.com/

2. कैंसर से लड़े- चेरी में कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते है जो कि कैंसर से लड़ने में मदद करते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट नामक तत्व पाया जाता है जो कि कैंसर से लड़ने के लिए हमारे शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें फ्लेवोनॉयड और फिनॉनिक एसिड भी पाया जाता है जो की हमारे शरीर में कैंसर के बढ़ते टिश्यूज को रोकने मे मदद करता है।

Image Source: https://www.zamanfrance.fr/

3. गठिया के दर्द को करें कम- चेरी में एंथोसियानिन नामक एक एंजाइम पाया जाता है जो कि गठिया के दर्द को कम करने में मदद करता है। गठिया रोग में पूरे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है। जिसके कारण जोडों की हड्डियों में सूजन हो जाती है और यही सूजन दर्द का कारण बनती है। लेकिन एंथोसियानिन एंजाइम इस यूरिक एसिड को बढ़ने नहीं देता और इस रोग को भी नियंत्रित कर के रखता है।

Image Source: https://www.ljepotaizdravlje.ba/

4. वजन घटाने में करे मदद- क्या आप ये जानते है कि इस छोटे से लगने वाले फल में कम से कम 75 प्रतिशत पानी पाया जाता हैं। इसके अलावा इसमें वसा भी नहीं पाई जाती हैं। अगर आप इसको रोज खाएं तो इससे आपके शरीर के ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और आप हर समय अपने अंदर एक ताजगी सी महसूस करेगें। इसके अलावा ये हमारी आंतो के द्वारा कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को भी नियंत्रित करता है। जिसकी मदद से हमारा वजन कम होता है।

Image Source: https://imgsdown.1mobile.com/

5. कब्ज को करे कम- अगर आप रोज कम से कम 10 चेरी खाएंगे तो इससे आपके शरीर को 1.4 ग्राम फाइबर मिलेगा। वैसे आपको बता दे कि फाइबर की ही मदद से हमारें शरीर की पाचन क्रिया सही से काम कर पाती है। और इसकी मदद से कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है।

Image Source: https://4.bp.blogspot.com/

6. अच्छी नींद के लिए- अगर आप को नींद नही आती है और एक अच्छी नींद के लिए आप भी दवाईयों का सहारा लेती है तो हम आपको बता दे कि चेरी की मदद से भी आप एक अच्छी नींद पा सकते है। रोज सुबह और शाम को एक गिलास चेरी का जूस पीने से रात को काफी अच्छी नींद आती है।

Image Source: https://nbsmediagroup.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version