Home स्वास्थ्य तांबे के बर्तन में छुपे है कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे

तांबे के बर्तन में छुपे है कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे

0

जैसा की आप जानते ही हैं की जल और जीवन एक दूसरे के पूरक हैं, आप बिना खाने के शायद कई दिन जीवित रह सकते हैं पर पानी के बिना नही इसलिए शायद जल को ही जीवन कहा गया है। जल हमारी पृथ्वी पर एक महत्वपूर्ण पदार्थ है और इसलिए ही इस पर पुरातन काल से गहन शोध होता रहा है उसी के परिणाम स्वरुप ही जल चिकत्सा जैसी पद्द्ति का आविष्कार संभाव हो सका है इसके अलावा जल के इस शोध में इसके कई गुणों का पता लगा है जो की मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं इसलिए आज हम आपको इसके एक विशेष प्रयोग की जानकारी मुहैया करा रहे है ताकि आप भी उसको अपने जीवन में प्रयोग कर सके और स्वस्थ रह सकें। इस प्रयोग में आज हम आपको “पानी को तांबें के बर्तन में रख कर पीने से स्वास्थ्य प्राप्ति” विषय पर विशेष जानकारी दे रहे हैं।

bbImage Source :https://universoretro.com.br.md-59.webhostbox.net/

तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने के विशेष फायदे निम्न हैं।

1- एसिडिटी और पाचन क्रिया में सुधार-

यदि आप तांबे के किसी बर्तन में कम से कम 8 घंटे रखा हुआ पानी पीते हैं तो इससे आपकी पाचन क्रिया स्वस्थ होती है इसके अलावा आपको एसिडिटी और गैस की समस्या से निजात मिलती है।

Image Source : https://i.ytimg.com/

2- थाइराइड के लाभदायक

बहुत कम लोग जानते है की तांबे के बर्तन का पानी पीने से आपको थाइराइड जैसी गंभीर बीमारी से रूबरू नही होना पड़ता है। असल में तांबे में मौजूद कॉपर, “थायरोक्सिन हार्मोन” को बैलेंस करता है इस कारण से आपका थाइराइड से बचाव हो जाता है।

Image Source :https://media.graytvinc.com/

3- जोड़ो के दर्द में लाभदायक –

यदि आप रोज सुबह-शाम तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते हैं तो इससे आपके जोड़ों में होने वाले दर्द की संभावना काम हो जाती है और जिनको यह दर्द होता है उनको बहुत लाभ मिलता है।

Image Source :https://inbcn.in/

4- डायरिया तथा पीलिया के खतरे को कम करता है –

असल में तांबे में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिसके कारण इसमें पानी रखने से पानी से खतरनाक बैक्टीरिया मर जाते हैं और डायरिया, लूज मोशन और पीलिया का खतरा टल जाता है।

Image Source :https://3.bp.blogspot.com/

5- हार्ट प्रॉब्लम से बचाव –

8 से 10 घंटे तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से आपका कोलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल में रहता है और इसलिए आपका हार्ट स्वस्थ रहता है।

Image Source :https://www.family-rules.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version