Home स्वास्थ्य मूंगफली का तेल है सेहत से भरपूर

मूंगफली का तेल है सेहत से भरपूर

0

आप जैतून या नारियल के तेल के गुणों से तो अवगत होंगे लेकिन क्या आप मूंगफली के तेल के फायदों से परिचित है? अगर आप घर में खाना मूंगफली के तेल में नहीं पकाते है तो इस तेल के फायदों को जानकर आप जरूर प्रयोग करेंगे। मूंगफली का तेल और तेलों के मुकाबलें कई ज्यादा लाभकारी होता है। तो जानते है इसके अनसुने गुणों के बारे में…

benefits of peanut oil 1Image Source: amazonaws

1- आपको बता दें कि मूंगफली का तेल शरीर में वसा को नियंत्रित रखने में सहायता करता है। ये ऐसा तेल है जो वजन को बढ़ाता नहीं बल्कि कम करता है। इसके अलावा इसमें फैटी एसिड सुंतुलित मात्रा में होता है जिससे फैट ज्यादा नहीं बढ़ता है।

2- कैंसर से लड़ता है- ये तेल कैंसर से लड़ने में मदद करता है और पाचन क्रिया में सुधार लाता है। मूंगफली का तेल में पाल्मिलिक एसिड, ओलिक एसिड, स्टेरिक एसिड और लिनोबनानेलिक एसिड पाएं जाते है जो शरीर को दुरुस्त बनाते है।

3- शायद आप इस बात से अवगत ना हो लेकिन मूंगफली का तेल ह्रदय से जुड़ी कई बीमारियों से आपको दूर रखता है। दरअसल ये धमनियों में खून का प्रवाह सूचारु रूप से करता है। इसी के साथ ये हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी मददागर साबित हुआ है।

Image Source: draxe

4- जो लोग डायबटीज जैसी बीमारी का शिकार है उनके लिए मूंगफली का तेल बेहद लाभकारी होता है। उन लोगों इस मूंगफली के तेल से पका हुआ खाना खाना चाहिए। इस तेल का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन की पर्याप्त मात्रा बनी रहती है। इसी के साथ खून में ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रहता है।

Image Source: uvnimg

5- मूंगफली का तेल बालों के लिए भी वरदान माना जाता है। ये बालों के जरूरी पोषण की कमी को पूरा करता है। इस तेल में प्रोटीन होता है जो बालों को पोषण दे कर मजबूत बनाता है। इससे दो-मुंहे बाल की समस्या कम होती है। अगर आप बालों की रूसी से तंग आ गए हैं तो मूंगफली के तेल से स्केल्प पर मसाज करें। इस तेल से मसाज करने के बाद 3 घंटे बाद बालों को धोएं। बालों में से रूसी को भगाने का प्रभावकारी उपाय है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version