Home स्वास्थ्य किशमिश खाकर करें वजन कम, जानें कैसे

किशमिश खाकर करें वजन कम, जानें कैसे

0

हर कोई अच्छे स्वास्थ के लिए सूखे मेवा खाने की सलाह देता है। लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि मेवाओं की रानी किशमिश का सेवन करने से कितने फायदें हो सकते है। कुछ लोगों का मानना होता है कि मेवाएं खाने से वजन बढ़ता है। लेकिन आपको बता दें कि किशमिश खाने से आप अपना वजन आसानी से घटा सकते है। सिर्फ इतना ही नहीं ये शरीर को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाता है। इसी के साथ ये शरीर की कई पोषण की कमियों को पूरा करती है। आपको बता दें कि इसे खाने से हेमोग्लोबिन भी बड़ता है।

Raisins (Kishmish) to lose weight1Image Source: blogspot

वजन घटाने के लिए लोग जद्दोजहद करते है उसके लिए उन्हें ना जानें क्या-क्या करना पड़ता है। लेकिन किशमिश स्वाद में भी बेहतरीन होती है जिसे खानें में आपको दिक्कत नहीं होगी। तो चलिए किशमिश से जुड़े अन्य फायदों के बारे में जानने के लिए आगे बढ़ते है।

1- ऊर्जा का स्रोत- किशमिश में ग्लूकोज मैजूद होता है जो कि शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए लाभकारी होता है। इससे शरीर में स्फूर्ती आती है और ये कोलेस्ट्रॉल मुक्त होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो कि कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। इसी के साथ ये पोलीफेनोल्स एंजाइम को दबाता है जो कोलेस्टॉल को एबजॉर्ब करने के लिए जिम्मेदार होता है।

Image Source: co

2- पाचन क्रिया- रोजाना किशमिश खाने से पाचन क्रिया में सुधार आता है और पाचन तंत्र सही ढंग से काम करता है। ये पेट में जाकर पानी को एबजॉर्ब करती है जिससे कब्ज की शिकायत नहीं होती है। किशमिश में फाइबर मौजूद होने की वजह से शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ बहार निकल जाते है।

Image Source: wp

3- हड्डियों को करता है मजबूत- जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है उनके शरीर की हड्डियां कमजोर होती है। शरीर का ज्यादा वजन हड्डियों को कमजोर बनाता है। लोग अक्सर ये गलती करते है जब उन्हें वजन कम करना होता है तब वो सारे वही खाद्य पदार्थ लेते है जो वजन कम करने में मददगार होते है। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जिसके चलते शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती है। ऐसे में किशमिश बेहतर विकल्प होता है। अगर आप चीनी को नजरअंदाज करते है जो किशमिश आपके शरीर में ग्लूकोज की कमी को पूरा करता है। आपको बता दें कि किशमिश कैल्शियम से भी युक्त होता है जो हड्डियों को मजबूत करने के लिए जिम्मेदार होता है।

Image Source: ytimg

4- आपको रखता है फिट- आजकल के समय व्यक्ति का फिट रहना बहुत जरुरी है। ऐसा जरुरी नहीं है कि जिन लोगों का वजन सामान्य है वो किशमिश को नहीं खा सकते है। आपको बता दें कि किशमिश वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। किशमिश खाने वाले लोगों को ह्रदय से जुड़ी परेशानियां आस पास नहीं आती है। ये आपके पीएच स्तर को भी संतुलित करती है। इसी के साथ ये आपके प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूज बनाती है।

Image Source: pinimg

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version