Home विविध सुसराल में लड़कियां कुछ इस तरह से याद करती है अपनी मां...

सुसराल में लड़कियां कुछ इस तरह से याद करती है अपनी मां को..

0

शादी जन्म-जन्म का रिश्ता होता हैं और यह एक खूबसूरत अहसास हैं। शादी के बाद लड़कियां अपने मायके को छोड़कर नए घर यानि अपने ससुराल आ जाती हैं और वह यहां आकर कई नए रिश्तों से जुड़ जाती हैं। इस दौरान उसको अपने पुराने रिश्तों को पीछे छोड़ना पड़ता हैं। अपने नए घर (ससुराल) आ जाने के बाद हर लड़की को अपना परिवार, घर और खासकर मां की बहुत याद आती हैं। लड़की को मां के प्रति अपने प्यार का अहसास शादी करने के बाद ही होता हैं। आइए जानते हैं कि शादी के बाद लड़कियां माँ की किन-किन बातों को याद करती हैं…

here-is-how-girls-fondly-remember-their-mothersimage source:

यह भी पढ़ें – शादी का फैसला लेने में इन कारणों से लड़कियों को होती है कन्फ्यूजन

1. खाना बनाते समय (While cooking)-

शादी के बाद लड़कियां जब अपने ससुराल आ जाती हैं तो वो मां को बहुत याद करती हैं। उसे मां के हाथ का बना खाना बहुत याद आता हैं। वहीं मां को एक बार बोलने से मन पसंद डिश मिल जाना, मां की बहुत याद दिलाती हैं।

image source:

2. मां से गपशप करना (Gossiping with mother)-

लड़कियां अपनी शादी के बाद मां को कई तरह याद करती हैं, जैसे – वह सोचती हैं कि जब हमारे दिमाग में कुछ चल रहा होता था, तो मैं अपनी बात मां से शेयर किया करती थी और उनसे काफी गप्पे भी लड़ाती थी। इस तरह से लड़कियां शादी के बाद मां को याद करती हैं।

image source:

यह भी पढ़ें – मां-बेटी के बीच नोकझोंक के होते हैं यह कारण

3. मां को गले लगाना (Hugging mother)-

कभी-कभी मां को गले लगाने का भी मन करता हैं। कहीं बाहर से या कॉलेज से आने के बाद मां से लिपट जाना भी बहुत याद आता हैं।

image source:

4. बीमार होने पर (After getting sick)-

हर मां अपने बच्चों का बहुत ख्याल रखती हैं। वह अपने बच्चों की हर जरूरत को पूरा करती हैं। जब लड़कियां अपने ससुराल में बीमार होती हैं तो उस वक्त भी उनको मां की बहुत याद आती हैं। वह सोचती हैं कि मां कैसे पूरी रात भर जागकर मेरा ध्यान रखती थी।

image source:

यह भी पढ़ें – भारतीय शादियों में ही होती है ऐसी अलग और खास परंपराएं

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version