Home स्वास्थ्य इन कारणों से रहें मिलावटी घी से दूर

इन कारणों से रहें मिलावटी घी से दूर

0

हम सभी इस बात को बखूबी जानते हैं कि घी में अक्सर मिलावट देखने को मिलती है। अगर आप भी मिलावट भरे घी का सेवन कर रहीं हैं तो हम आपसे गुजारिश करते हैं कि ऐसा ना करें, क्योंकि ऐसा करने से हमारे शरीर में कई बीमारियां प्रवेश करती हैं, जिससे हमारा शरीर धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है। इसलिए जब कभी आप घी खरीदने के लिए मार्किट में जाएं, तो कुछ विश्वसनीय ब्रांड्स का ही घी खरीदें। इसके अलावा आप चाहें तो घर में भी घी बना सकती हैं। मिलावट भरें घी में हड्डियों के चूरे, पशुओं की चर्बी जैसे कुछ अन्य कैमिकल्स मिलाएं जाते हैं, जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि मिलावट भरे घी से हमारे शरीर को किस तरह से नुकसान होता हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ेः त्वचा की देखभाल करने के लिए कुछ यूं करें घी का इस्तेमाल

1. मिलावट युक्त घी में जानवरों के अवशेषों के कारण यह हार्टअटैक जैसी समस्या को भी पैदा कर सकता है। इसी के साथ इससे रक्त संचरण भी काफी हद तक प्रभावित होता है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः देसी घी ना खाने से शरीर को होने वाले नुकसान

2. अगर आप भी हड्डियों के चूरे वाले मिलावटी घी का सेवन करती हैं तो हम आपको बता दें कि इससे स्ट्रोक होने का खतरा बना रहता है। इसी के साथ इसमें गैंग्रीन होता है जो कि पाचन क्रिया को प्रभावित करता है। इससे आपके लिवर और किडनी पर काफी असर पड़ता है।

Image Source:

3. घी में होने वाले विषाक्त पदार्थों के कारण ब्रेन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या या फिर एनीमिया होने का खतरा बना रहता है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः देशी घी से रखें अपनी त्वचा का खास ख्याल

4. अगर मिलावटी घी में कैडमियम की भी मात्रा पाई जाए तो ऐसे में इसके सेवन से कैंसर होने का खतरा भी बना रहता है। इससे मूत्रमार्ग और किडनी में खराबी हो सकती है।

Image Source:

5. मिलावट भरें घी के कारण गर्भपात होने का खतरा भी रहता है, इसके अलावा इसका सेवन करने से मोटापा भी बढ़ने लगता है और हमारे लिवर को काफी नुकसान होता है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः सेहत प्रदान करने के अलावा भी देशी घी के हैं कई अन्य लाभ

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version