Home विविध फ़ैशन क्या आपने भी कभी चूड़े से जुड़ी इन बातों पर गौर किया

क्या आपने भी कभी चूड़े से जुड़ी इन बातों पर गौर किया

0

ऐसे तो हाथों में चूड़ा पहनने का रिवाज केवल पंजाबियों में ही होता है, लेकिन आजकल हर नई दुल्हन चूड़े को पहनकर अपने को सुहागन होने का सुबूत देती है। हम आपको बता दें कि पंजाबी दुल्हन शादी से पहले अपने चूड़े को देख नहीं पाती हैं, लेकिन वह अक्सर यह सोचती हैं कि उनका चूड़ा सबसे सुंदर हो। आज हम आपको चूड़े से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहें हैं, जिनके बारे में आपको शायद पहले कोई आइडिया ही नहीं होगा।

Image Source:

यह भी पढ़ेः शादी से जुड़े इन 5 मिथकों पर आसानी से विश्वास नहीं कर पाएंगी आप

1 शादी का चूड़ा प्लास्टिक की लाल और सफेद चूड़ियों से बनाया जाता है। इसके अलावा चूड़े में क्रिस्टल का वर्क काफी ज्यादा होता है। इसी के साथ, आजकल की दुल्हनें अपने पति का नाम भी चूड़े में लिखवाती हैं। आजकल लड़कियां अपने मनपसंद रंग का चूड़ा भी तैयार करवाती हैं।

Image Source:

2 जैसा कि हम आपको बता चूकें हैं कि चूड़ा पहनने की रस्म पंजाब में शुरू हुई थी। पंजाब में दुल्हन के मामा दुल्हन के लिए चूड़ा लेकर आते है। शादी से पहले दुल्हन के मामा उसे एक रस्म के दौरान चूड़ा पहनाते हैं। चूड़े को पहले दूध में भिगोया जाता है। ऐसा करने से चूड़ा खराब नहीं होता है, यही कारण है कि इसे रातभर दूध में भिगोया जाता है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः जब बात हो खुद की शादी की तो आप भला क्यों रहें पीछे, करें जमकर एन्जॉय

3 ऐसे तो हर कोई अपने रीति रिवाजों के अनुसार चूड़े उतारने की रस्म करते हैं। कोई शादी के एक साल तो कोई 40 दिन बाद चूड़ों को उतारने की रस्म करता है। चूड़ों को उतारने के बाद दुल्हन को लाल रंग के चूड़े पहनने के लिए कहा जाता है। इसी के साथ दुल्हन के प्रेग्नेंट होने से पहले भी चूड़े को उतार दिया जाता है।

Image Source:

आजकल कुछ लड़कियां शादी के बाद अपने वेस्टर्न वियर के साथ भी चूड़े पहनना पसंद करती हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ेः शादी में आखिर क्यों फेंके जाते है चावल, जानें इस रस्‍म का महत्‍व

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version