Home घरेलू नुस्खे आंखों में दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

आंखों में दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

0

आंखें हमारे शरीर का सबसे आकर्षक और अभिन्न अंग होता है। जिसके कारण हम अपने जीवन के सभी रंग को देख सकते हैं। आस-पास के खूबसूरत नजारों को देखकर खुश हो सकते हैं। पर इन आंखों का यदि आप ज्यादा उपयोग करेंगे तो यह धीरे-धीरे अस्वस्थ होने लगती हैं। देर रात तक जागकर कम्प्यूटर पर काम करना, आंखों में धूल-मिट्टी या धुएं का जाना, काफी बारीक अक्षरों को पढ़ना, बारीक कामों को करने और दूर की चीजों को ज्यादा देर तक निहारते रहने से आंखों पर काफी जोर पड़ने लगता है। जिससे आंखों में दर्द होने लगता है और यही दर्द कभी-कभार आगे चलकर हमारे लिए मुसीबत का कारण भी बन जाता है। आज हम आपको आंखों के दर्द से जुड़ी कुछ बातों के बारें में अवगत करा रहें हैं। जिससे इस समस्या का समाधान आप घर बैठे कर सकते हैं। तो जानें कुछ घरेलू उपायो के बारे में…

control-eye-pain1Image Source:

यह भी पढ़ेः- आंखों को हेल्दी रखने के खास टिप्स

1. आंवला
आंवला प्रकृति के द्वारा दिया गया सबसे बढ़िया उपहार है, कई गुणों से भरपूर आंवले से आंखों की ज्योति बढ़ती है। यह आंखों की रोशनी के लिए सबसे अच्छा प्राकृतिक उपचार माना गया है। यदि आपकी आंखों में दर्द या जलन होती है, तो इसके लिए आप आंवला और त्रिफला के चूर्ण को बनाकर रात में इन्हें एक बर्तन में पानी के साथ मिलाकर भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर अपनी आंखों को धोएं। ऐसा करने से आपको आंखों के दर्द से राहत मिलेगी।

Image Source:

2. बेल
बेल एवं इसकी पत्तियो में औषधीय तत्त्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये हमारे स्वास्थ के लिए अमरबेल के समान है। इसके फल के साथ-साथ इसकी पत्तियां भी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसकी पत्तियों के रस को निकालकर, एक-दो बूंद आंखों पर डालने से दर्द में काफी आराम मिलता है।

Image Source:

3. नारियल और शक्कर
सूखे नारियल को शक्कर के साथ बराबर मात्रा में मिला लें। इसके बाद इस चूर्ण का सेवन रोज करें। इससे आंख संबंधी सभी समस्याएं जल्द ही ठीक हो जाएगी।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- रखें अपनी आँखों को स्वस्थ्य

4. बादाम
आंखों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए बादाम का उपयोग करें। इसे पहले रात को किसी बर्तन में पानी डालकर भिगो दें। फिर दूध के साथ मिलाकर इसका सेवन रोज करें। इससे आंखों की हर तरह की समस्याएं दूर हो जाएगी।

Image Source:

5. अनार के पत्ते
आंखों के दर्द जलन और कई बामारियों को दूर करने के लिए अनार बहुत ही लाभदायक होता है। इसका प्रयोग को करने के लिए अनार के पत्तों को रात में सोते समय आंखों पर बाध लें। इससे आपकी आंखों के दर्द में जल्द ही राहत मिलेगी।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version