Home स्वास्थ्य चमत्कारिक चूर्ण जिसका उपयोग करने से कई बीमारियों होती हैं दूर

चमत्कारिक चूर्ण जिसका उपयोग करने से कई बीमारियों होती हैं दूर

0

आज के समय में हमारे चारों ओर का वातावरण काफी प्रदूषित हो गया है और इसके साथ ही बदलती जीवन शैली से लोगों का रहन-सहन भी काफी बदल चुका है। घर का प्रत्येक सदस्य इस भागदौड़ भरी जिदंगी की रेस में दौड़ रहा है किसी को भी अपने लिए या अपने स्वास्थ के प्रति ध्यान देनें की फुर्सत ही नहीं है। सभी लोग पैसा कमाने की दौड़ में अपने लिए समय देना ही भूल चुके है, जिसका परिणाम यह निकलता है कि वो कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको कुछ समय अपने लिए देना जरूरी है। आज हम आपको शरीर की उचित देखरेख के लिए एक ऐसे चूर्ण के बारे में बता रहें हैं। जिसका सेवन रोजाना करने से सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। जानें इस चूर्ण को बनाने के तरीके के बारे में…

यह भी पढ़ेः-80 प्रकार के वात रोगों को सही कर देता है यह घरेलू नुस्खा

सामग्री :

  • 250 ग्राम- मैथी दाना
  • 100 ग्राम- अजवाईन
  • 50 ग्राम- काला जीरी

चूर्ण बनाने का तरीका
ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को पहले धीमी आंच में भून लें। फिर इसे एक साथ मिलाकर पीस लें और किसी शीशी के अंदर बंद करके रख लें।

various-diseases-1Image Source:

सेवन करने का तरीका
इसका सेवन रोज रात को सोते समय ही करें। इसके लिए आप एक चम्मच चूर्ण को एक गिलास गुनगुने पानी के साथ पीएं। इसका सेवन गर्म पानी के साथ करने से सेहत में कई फायदे होते हैं। इस चूर्ण का सेवन सभी कर सकते है।

इस चूर्ण को लेने के फायदे
चूर्ण का सेवन रोजाना रात को करने से सुबह के समय शरीर के अंदर की सारी गंदगी यूरिन के द्वारा बाहर निकल जाती है। इससे शरीर के विषाक्त पदार्थ साफ होने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती है और एकस्ट्रा चर्बी नहीं बन पाती हैं। ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से कई तरह के शारीरिक फायदे देखने को मिलते है, जिसके विषय में हम आपको बता रहें हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- इन अचूक आयुर्वेदिक नुस्खों से बढ़ाएं अपनी यौन क्षमता

  1.  आंखों की रोशनी तेज होना
  2.  बालों की ग्रोथ बढ़ती है
  3.  शरीर में खून का सही संचार
  4.  पुरानी कब्ज से मुक्ति
  5.  हृदय के लिए फायदेमंद
  6.  कफ की परेशानी दूर
  7.  डायबिटीज काबू

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version