Home त्वचा की देखभाल एक ही रात में पिंपल्स और मुंहासों से राहत पाने के लिए...

एक ही रात में पिंपल्स और मुंहासों से राहत पाने के लिए अपनाएं यह उपचार

0

अगर हमें किसी समारोह या पार्टी में जाना हो और अचानक से चेहरे पर मुंहासे या पिंपल्स हो जाए, तो ऐसे में आप काफी परेशान हो जाती हैं कि किस तरह रातों रात इन पिंपल्स या मुंहासों से राहत पाई जाए। आपकी इस समस्या के समाधान के लिए ही आज हम यह आर्टिकल लेकर आएं हैं, इस आर्टिकल की मदद से आप आसानी से मुंहासों और पिंपल्स से रातों रात में ही राहत पा सकती हैं।

आइए आपको ऐसे ही कुछ उपचारों के बारे में बताते हैं जिनका इस्तेमाल करके आप आसानी से मुंहासों से राहत पा सकती हैं।

यह भी पढ़ेः पिंपल्स से हमेशा के लिए चाहते हैं मुक्ति, तो इन फूड्स को कहें ‘नो’!

1 टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल मुंहासों और पिंपल्स से राहत दिलाने में काफी मददगार होता है। इस ऑयल का इस्तेमाल करके आपको रातों रात फर्क दिखाई देगा।

remedies-to-get-rid-of-acne-and-pimples1Image Source:

2 टूथपेस्ट
टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर पिंपल्स और मुंहासों का उपचार आसानी से किया जा सकता है। दरअसल टूथपेस्ट में हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है जो कि मुंहासों को सुखाने में मदद करता है।

Image Source:

3 मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी हमारी त्वचा में से ऑयल को सोख लेती है, जिससे मुंहासे और पिंपल्स दोनों का उपचार करने में राहत मिलती है।

Image Source:

4 नारियल तेल
रात को बिस्तर पर सोने से पहले अगर आप नारियल का तेल लगाती हैं तो ऐसे करने से मुंहासे आसानी से ठीक हो जाते हैं। आप रात के समय इस तेल को मुंहासों पर लगाएं और फिर अगले ही दिन आपको मुंहासे गायब मिलेंगे।

Image Source:

5 कैलामाइन लोशन
कैलामाइन एक तरह की मिट्टी होती है, जो कि खुजली और जलन से राहत दिलाती है और यह रातों रात मुंहासों और पिंपल्स से राहत दिलाने में असरदार होती है।

6 एलोवेरा जैल
एलोवेरा का जैल अगर आप मुंहासों या पिंपल्स में लगाती हैं तो इससे हमारी त्वचा को आराम मिलता है और पिंपल्स और मुंहासों की सूजन भी कम हो जाती है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः इस उपचार की मदद से मुंहासों से पाएं एक हफ्ते में छुटकारा

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version