Home घरेलू नुस्खे इन घरेलू उपचारों का इस्तेमाल कर पाएं चिकनपॉक्स के दागों से मुक्ति

इन घरेलू उपचारों का इस्तेमाल कर पाएं चिकनपॉक्स के दागों से मुक्ति

0

 

चिकनपॉक्स को छोटी माता के नाम से भी जाना जाता है। यह बीमारी किसी को भी हो सकती हैं। इसमें बुखार होने के साथ ही लाल रंग के दाने शरीर में होने लगते हैं। चिकनपॉक्स ठीक होने पर दाने सूखने लगते हैं, जिससे इसके निशान शरीर में ही रह जाते हैं। शरीर के कुछ हिस्सों में इसके निशान रह ही जाते हैं। ऐसे में आप चिकनपॉक्स के निशानों से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू उपचारों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ेः मुंहासे और उनके निशानों से छुटकारा पाने के लिए जरूर अपनाएं यह नुस्खें

1 नींबू (Lemon)

LemonImage Source: 

चिकनपॉक्स के निशानों को हटाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप नींबू को रोजाना चिकनपॉक्स के निशानों पर रगड़े। इसके बाद पानी से अपनी त्वचा को साफ कर लें। इससे यह दाग हल्के होने लगेंगे।

यह भी पढ़ेः चश्में से पड़े निशानों से छुटकारा पाने के 8 उपाय

2 एलोवेरा जैल (Aloe vera gel)

Image Source: 

एलोवेरा जैल का इस्तेमाल दाग धब्बों पर करने के बाद आप हल्के हाथों से मसाज कर सकती हैं। इससे चिकनपॉक्स के दाग साफ हो जाएंगे।

यह भी पढ़ेः घरेलू नुस्खों से हटाएं चोट के निशानों को

3 टमाटर (Tomato)

Image Source: 

चेहरे से दाग धब्बों को दूर करने के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। टमाटर के रस को आप निशानों पर लगाकर इसे सूखने दें और पानी से अपनी त्वचा को धो लें। रोजाना इसका उपयोग करके आप आसानी से इन दागों से छुटकारा पा सकती हैं।

यह भी पढ़ेः इन 8 तरीकों से करें पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल

4 शहद (Honey)

Image Source: 

चिकनपॉक्स के बाद उसके निशानों पर आप शहद लगाकर उन्हें दूर कर सकती हैं। शहद को दिन में दो से तीन बार इस्तेमाल करके आप इसके निशानों से छुटकारा पा सकती हैं।

5 लहसुन (Garlic)

Image Source: 

लहसुन की कलियों को पीसकर आप इसके रस को 2 से 3 बार निशानों पर लगा लें। इससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ेः तिल व मस्सों से न हों परेशान, इन नुस्खों से होगा इनका परमानेंट इलाज

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version