Home घरेलू नुस्खे तिल व मस्सों से न हों परेशान, इन नुस्खों से होगा इनका...

तिल व मस्सों से न हों परेशान, इन नुस्खों से होगा इनका परमानेंट इलाज

0

महिलाओं के होंठ के ऊपर के तिल उनकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। लेकिन कभी-कभार खूबसूरती बढ़ाने वाले तिल शरीर के विभिन्न हिस्सों में हो जाते हैं। तब हम इन तिल और मस्सो के कारण बदसूरत लगने लगती हैं। खासकर चेहरे पर होने वाले बड़े बड़े तिल व मस्से खूबसूरती को कम कर देते हैं। हमारे शरीर पर उभरा हुआ मांस का छोटा मस्सा कैंसर युक्त भी हो सकता हैं। वैसे आमतौर पर तिल व मस्सों का होना हमारे खून की खराबी को ही दर्शाता हैं। आइए जानते हैं इन तिल व मस्सों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में…

तिल व मस्सोंImage Source: 

यह भी पढ़ें – ये घरेलू नुस्ख़े आपको पंहुचा सकते हैं नुकसान

1. चूना और घी (Lime and ghee)-

तिल व मस्सों से छुटकारा पाने के लिए आप घी और चूना को बराबर मात्रा में लें और दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। इसको बाद आप इसे मस्सों पर लगा लें। इसको 3 से 4 बार मस्सों पर लगाने से ही मस्से हट जाएंगे। लेकिन इससे पहले इस मिश्रण को शरीर के किसी अन्य भाग पर लगाकर पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Image Source: 

2. प्याज का लेप (Onion paste)-

प्याज का लेप तिल व मस्सों को ठीक करने में मददगार होता हैं। यदि आप प्याज के लेप को मस्सों पर लगाएंगी, तो मस्सें जल्द ही ठीक हो जाएंगे। इसके अलावा आप प्याज को काट कर भी मस्सों पर कुछ देर के लिए रब कर सकती हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ें – मुंहासे और उनके निशानों से छुटकारा पाने के लिए जरूर अपनाएं यह नुस्खें

3. काजू के छिलके का रस (Cashew pea juice)-

मस्सों को जड़ से ठीक करने के लिए काजू का रस लाभप्रद माना जाता हैं। इसका इस्तेमाल दिन में 2 से 3 बार करें।

Image Source: 

4. खट्टे सेब का रस ( Sour apple juice )-

शरीर में हो रहें मस्सों को ठीक करने के लिए खट्टे सेब का रस बहुत फायदेमंद होता हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से आपके शरीर के मस्से जल्द ही हट जाएंगे।

Image Source: 

विशेष नोट – किसी भी तरह के प्रयोग को चेहरे पर करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। इससे आपका चेहरा अन्य तरह के नुकसानों से बचा रहता है।

यह भी पढ़ें – अनानास का इस्तेमाल कर ऐसे पाएं अपना खोया हुआ निखार

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version