Home त्वचा की देखभाल स्ट्रैच मार्क्स से छुटकारा पाने के प्राकृतिक उपाय…

स्ट्रैच मार्क्स से छुटकारा पाने के प्राकृतिक उपाय…

0

अक्सर देखा जाता है कि शरीर पर स्ट्रैच मार्क्स होने से महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हो जाती है। इसके होने का मुख्य कारण अधिक मोटापा या फिर प्रेगनेंसी के समय त्वचा पर ज्यादा खिंचाव होता है। जिससे शरीर में ये दाग काफी खराब से दिखते है। स्ट्रेच मार्क्स पड़ने से त्वचा लचली हो जाती है। ये दाग उस समय सबसे बड़ी परेशानी का सबब बनते है जब महिलाएं साड़ियों को पहनती है। साड़ी में पेट पर पडे़ दाग साफ नजर आते हैं। इस वजह से कई महिलाएं साड़ी पहनना ही छोड़ देती है। ये दाग महिलाओं के आत्मविश्वास को कम करते हैं, साथ ही इससे महिलाओं को लोगों के सामने शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। आज हम इस दाग के कारण परेशान महिलाओं की समस्या को हल करने के उपाय बता रहें हैं। इससे आप इन स्ट्रैच मार्क्स को हल्का भी कर सकती है। तो जानें इन दागों को कम करने के घरेलू उपाय…

marks after pregnancy1Image Source:

यह भी पढ़ेः-इन घरेलू नुस्खों से मिटाएं स्ट्रेच मार्क्स

1. विटामिन ई का तेल
विटामिन ई से तैयार तेलों में एंटी ऑक्सीडैंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषित कर स्वस्थ बनाए रखने का काम करते हैं। इसलिए दाग वाले स्थान पर इस तेल की आप रोजाना 15 से 20 मिनट तक मालिश करेंगी तो जल्द ही आप इस दाग छुटकारा पा सकती है।

Image Source:

2. आलू का रस
आलू के रस से आप घर बैठे शरीर के स्ट्रैज मार्क्स को दूर कर सकती है। इसके रस को दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ देर के लिए सूखने दें फिर साफ पानी से उस जगह धो लें। आलू में पाए जानें वाले कई तरह के पोषित तत्व, विटामिन एवं मिनरल्स स्ट्रैच मार्क्स पर सीधा असर डालने का काम करते है, जो दाग को कम कर देते हैं।

Image Source:

3. कोकोआ बटर
स्ट्रैच मार्क्स को कम करने के लिए आप कोकोआ बटर से दो बार दाग वाली जगह की मालिश करें। इसका सही परिणाम आप 1 महीने के अंदर ही देख सकते है। कोकोआ बटर त्वचा में नमी को बनाए रखने का काम करता है। जिससे स्ट्रैच मार्क्स कम होने लगते है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- स्‍ट्रेच मार्क्‍स दूर करने के उपाय

4. एलोवेरा जैल
एलोवेरा जैल त्वचा के लिए एक प्राकृतिक वरदान के समान है। इसका उपयोग करने से यह हर तरह की समस्याएं हल हो जाती है। त्वचा के दाग धब्बे को कम करने के लिए एलोवेरा जैल लेकर उसमें दो चम्मच विटामिन ई के तेल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इस मिश्रण को दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ समय के लिए सूखने दें। सूख जाने पर इसको पानी से धो लें। इस उपाय से कुछ ही समय के बाद आप इन दागों में आने वाले अंतर को देख सकते हैं।

Image Source:

5.विटामिन k
विटामिन k शरीर के दाग धब्बों को खत्म करने का सबसे अच्छा पोषक तत्व माना जाता है। इसलिए इस तरह के दाग धब्बों को कम करने के लिए हरी सब्जियां जैसे पालक, खीरा, बंदगोभी और प्याज का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि इनमें अधिक मात्रा में विटामिन k पाया जाता है। इनका सेवन सलाद के रूप में करने से स्ट्रैच मार्क्स से जल्द ही छुटकारा मिलता है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- निरोली ऑयल का इस्तेमाल कर निखारे अपना सौंदर्य

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version