Home घरेलू नुस्खे हर्निया से ग्रस्त हैं तो इन घरेलू उपचारों का करें इस्तेमाल

हर्निया से ग्रस्त हैं तो इन घरेलू उपचारों का करें इस्तेमाल

0

गलत लाइफस्टाइल और खान पान के कारण अक्सर हमारे पेट में कई तरह की समस्या पैदा होने लगती है। इन्हीं में से एक बीमारी का नाम हर्निया है] जो कि पेट की मांसपेशियों को कमजोर करके आंत को कमजोर करती है। हर्निया के दौरान पेट में सूजन] दर्द और भारीपन देखने को मिलता है। हम आपको बता दें कि हर्निया की समस्या से अगर आप भी परेशान हैं तो आप आसानी से इससे छुटकारा पा सकती हैं।

यह भी पढ़ेः सोयाबीन के सेवन से करें त्वचा की समस्याओं को दूर

आइए आपको बताते हैं कि आप किस तरह से हर्निया की समस्या से छुटाकरा पा सकती हैं।

1. बर्फ (Ice)

हर्निया होने से पेट में दर्द और सूजन होने लगती है। ऐसे में आप दर्द होने पर बर्फ की सिंकाई करना ना भूलें। इससे आपको आसानी से दर्द से आराम मिल जाएगा।

Iceimage source:

यह भी पढ़ेः यात्रा के दौरान इन चीजों के सेवन से नहीं होती उल्टी की समस्या

2. एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)

हर्निया की समस्या से दिल की कोशिकाएं और पेट में एसिडिटी होने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एक गिलास गर्म पानी में 1 से 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करें। ऐसा करने से आपको हर्निया की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

image source:

3. मुलेठी (Liquorice)

जिस तरह से मुलेठी सर्दी और खांसी में काफी फायदेमंद होती है। ठीक उसी तरह से हर्निया में आप मुलेठी का सेवन करके अपने आप को पेट के दर्द के साथ होने वाली सूजन को कम कर सकती हैं।

image source:

यह भी पढ़ेः अपने बच्चे की कब्ज की समस्या कुछ यूं करें दूर

4. अदरक की जड़ (Ginger Root)

हर्निया होने से पेट में एसिडिटी होने की समस्या होती है। ऐसे में आप अदरक की जड़ को चबा सकती हैं। आप इनके एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से अपने पेट के दर्द और एसिडिटी को दूर कर सकती हैं।

image source:

5. कैमोमाइल टी (Camomile Tea)

कैमोमाइल एक फूल होता है] जिसे सुखाकर एक हर्ब की तरह इस्तेमाल किया जाता है। हम आपको बता दें कि आप कैमोमाइल की पत्ती की चाय बनाकर इसका सेवन कर सकती हैं। इसके लिए आप एक चम्मच कैमोमाइल को एक कप पानी में कम से कम 5 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद इसके ठंडे़ हो जाने पर आप इसका सेवन कर लें। इसका सेवन करने से आपको हर्निया की समस्या से राहत मिल जाएगी।

image source:

यह भी पढ़ेः इन कारणों से होती हैं कई शारीरिक समस्याएं

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version