Home त्वचा की देखभाल चेहरे पर शहद और नीम के पेस्ट को लगाने से होते हैं...

चेहरे पर शहद और नीम के पेस्ट को लगाने से होते हैं कई फायदे

0

हममे से अधिकांश लोग अपनी हर समस्या का इलाज बाजार में मिलने वाले संसाधनों से पूरा करने की कोशिश करते हैं पर इसका असर या तो ना के बराबर मिलता है या फिर कम ही नजर आता हैं, इन्हीं में से एक है त्वचा संबंधी समस्या, जिसका इलाज बाहर मिलने वाली क्रीम और लोशन से भी पूरा नहीं किया जा सकता है, पर यदि हमारे द्वारा बताए जानें वाले प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग आप करेंगी तो आपको जल्द ही फर्क महसूस कर सकती हैं। ये प्राकृतिक तरीके घरों में दादी मां के नुस्खों में सुनते चलें आ रहें हैं तो जानें त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए ये प्राकृतिक नुस्खें किस तरह का असर डालते हैं…

honey-and-neem-face-pack1Image Source: 

 

यह भी पढ़ेः- नीम के जूस का सेवन करने से होंगे यह फायदे

 

त्वचा संबंधी समस्या से छुटकारा पाने के लिए नीम का उपयोग करना सबसे अच्छा उपचार माना गया है। यदि आप नीम के साथ शहद का भी उपयोग करेंगी तो त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा आसानी से मिल सकता है। यह जानकर आपको आश्चर्य जरूर होगा, तो चलो जानते हैं कि कैसे नीम और शहद का उपयोग आपको किस प्रकार लंबे समय तक फायदा पहुंचा सकता है। इसका उपयोग करने के लिए किस तरह से बनाए अपना फेसपैक।

सामग्री:
3-4 नीम के पत्ते
1 चम्मच शहद

नीम और शहद से बना फेसपैक-
सबसे पहले नीम के पत्तों को 20 मिनट के लिए पानी में डूबो कर रखें। इसके बाद इन्हें पीस कर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें शहद को भी मिला दें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को लगाने के बाद 15 मिनट के लिए छोड़ दें। सूख जाने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें।

Image Source:

 

नीम और शहद के फेसपैक के लाभ
1. यदि आप कील-मुंहासों जैसी समस्या से परेशान हैं तो आपको बाहर की महंगी दवाईयों पर पैसा खर्च करने की कोई जरूरत नहीं। इस फेसपैक को लगाने से आप हर समस्यां का निदान पा सकती हैं।
2. नीम और शहद से बने स फेसपैक को लगाने से त्वचा में नमी आ जाती है शुष्क त्वचा के लिए यह फेस पैक काफी अच्छा उपचार है।

यह भी पढ़ेः- जानें मीठी नीम के मीठे फायदे

3. शरीर पर किसी भी तरह के घाव या जलने की समस्या हो तो आप इस पेस्ट को लगा सकती हैं। शहद एक प्राकृतिक जीवाणुरोधी औषधि है जिसका उपयोग करने से हर तरह की समस्या से निजात मिलता है।

4. इस फेसपैक की मदद से आप blackheads और whiteheads से छुटकारा पा सकती हैं।
5. इस फेसपैक की मदद से तेलीय त्वचा संबंधी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। तेलीय त्वचा के लिए यह फैसपैक सबसे अच्छा उपचार है।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version