Home मेकअप नेल आर्ट सर्दियों के समय नाखूनों को निखार प्रदान करने के ट्रेंडी कलर

सर्दियों के समय नाखूनों को निखार प्रदान करने के ट्रेंडी कलर

0

सर्दी का मौसम आते ही हमारे चारों ओर का वातावरण काफी ठंडा हो जाता है, इस समय में घरों के अंदर बैठ कर गर्म चाय का आनन्द लेना ही अच्छा लगता है। इस समय पर हर किसी की दिनचर्या पूरी तरह से बदल जाती है। खाने से लेकर पहने ओढ़ने के रंगों में भी परिवर्तन देखने को मिलता है। इस समय उपयोग किए जाने वाले रंग भी काफी अलग अलग तरह के ही पसंद किए जाते है। किसी पार्टी की तैयारी में नाखूनों पर लगाए जानें वाले रंगों का चुनाव ऐसा करना चाहिए जिसमें आपका लुक अलग तरह का दिखें, इसके लिए आज हम बता रहें हैं कुछ ऐसे रंग जिनको सर्दियों में चुनना चाहिए।

नेल पॉलिश में उपयोग किए जाने वाले रंग आज के समय के फैशन के हिसाब से ही होने चाहिए। इनसे की गई कलाकारी के साथ आप अपने नाखूनों को सुंदर लुक प्रदान कर सकती है, बस इसमें कुछ सजगता बरतने की जरूरत है। हमारे द्वरा बताए जानें वाले उपाय आपके नाखूनों को काफी अच्छा लुक प्रदान करने लिए मददगार साबित होंगे।

यह भी पढ़ेः- नेल आर्ट से इस तरह निखारें छोटे नाखूनों की सुंदरता

1. मेटेलिक
किसी भी तरह के नाखून को सुंदर और चमकदार निखार प्रदान करने के लिए मेटेलिक रंग काफी अच्छा होता है। इसमें आप कई तरह के रंगों को चुन सकती हैं। जैसे सिल्वर, गोल्ड ब्रान्ज, और मेटेलिक क्रोम यह सभी नाखूनों में अच्छा लुक प्रदान करने के लिए शानदार रंगों में से एक है। यदि आप मेटेलिक रंगों में कुछ अलग रंगों को चयन करना चाहती हैं तो इसके लिए आप आकर्षित चमकदार रंगों को ही चुनें। अलग-अलग तरह के गहरे रंग जैसे बरगंडी,जामुनी या नेवी ब्लू जैसे आकर्षक रंग मिल सकते हैं, ये रंग नाखूनों पर शानदार सुन्दर और आकर्षक लुक प्रदान करते हैं।

trendy-nail-colors-for-winters-1Image Source:

 

2. हरा और नीला रंग
सर्दी के समय नीला रंग रात को सुंदर लुक प्रदान करने वाले रंग माना जाता है। ये काफी ब्राइट रंग होता है। नीले रगं के साथ हरे रंग को इस मौसम में सभी लड़कियां लगाना पसंद करती हैं। यह नाखूनों में काफी अच्छा लुक प्रदान करता है।

Image Source:

 

3. क्लासिक लाल
बोल्ड और सुर्ख लाल रंग काफी आकर्षक और सेक्सी लगता है। सर्दियों के समय में यह काफी क्लासिक रंग माना जाता है। नाखूनों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप इन दोनों का उपयोग कर सकती हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- सुंदर और कलरफूल नाखून पाने के तरीके 

4. ग्लिटर 
नेल पॉलिश में सुंदर लुक देनें को लिए यदि आप किसी चमकदार चीजों का प्रयोग करेंगी तो यह आपको सुंदर लुक प्रदान करता है। ग्लीटर नाखूनों की चमक बढ़ानें के लिए काफी अच्छा विकल्प है। इसमें आपको कई तरह के रंग मिल सकते हैं, जो नाखूनों की शोभा बढ़ाते हैं।

Image Source:

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version