Home स्वास्थ्य जानिए कितना सुरक्षित है गर्भावस्था के दौरान आम खाना

जानिए कितना सुरक्षित है गर्भावस्था के दौरान आम खाना

0

गर्भावस्था का समय महिला के जीवन में अहम भूमिका निभाता है। इस पल घर का हर सदस्य खुश होता है, लेकिन सबसे ज्यादा खुशी मां को होती है। एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के लिए कई तरह की बातों का ध्यान रखना होता है। इसी के साथ सबसे ज्यादा ध्यान महिला के खान पान का रखना होता है। गर्भावस्था में सबसे दिलचस्प बात ये होती है कि इस समय महिला को उन चीजों को खाने का मन करता है जिससे उन्हें पहले चिढ़ होती थी। इसी के साथ इस दौरान वो वजन घटाने या बढ़ाने की चिंताओं से दूर रहती हैं। इस दौरान मां के लिए हेल्दी खाना खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है क्योंकि मां के साथ-साथ आने वाले मेहमान के स्वास्थ्य के लिए यह आवश्यक होता है। मां जो भी सेवन करती है उसका सीधा प्रभाव उसके बच्चे पर पड़ता है।

eating mango during periods4Image Source: stylecraze

इसलिए ये जानना बहुत जरूरी है कि मां को दिया जाने वाला आहार बच्चे के पोषण के लिए पर्याप्त है या नहीं? इसके साथ-साथ मां को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? आपको बता दें कि इस दौरान मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आने वाले बच्चे को बाद में कोई परेशानी ना हो इसलिए सारी शंकाएं पहले से ही दूर कर लेनी चाहिए। इस संबंध में डॉक्टर से भी जरूर सलाह लेनी चाहिए।

Image Source: healthline

आजकल महिलाएं इतनी सतर्क हो गई है कि बिना लापरवाही करते हुए डाइट प्लान फॉलो करती हैं, ताकि उनके बच्चे को किसी तरह की परेशानी ना हो। इसके बावजूद कई ऐसे पदार्थ हैं जिसे लेकर लोग असमंजस में रहते हैं कि उसे खाना चाहिए या नहीं? इस गर्मियों के मौसम में आम हर जगह दिखाई देते हैं। आम फलों का राजा कहलाता है जिसे शायद ही कोई होगा जो पसंद नहीं करता होगा, लेकिन सवाल यहां ये उठता है कि क्या गर्भवती महिलाओं के लिए आम खाना सुरक्षित है?

Image Source: abiummi

आपकी सारी कन्फ्यूजन को दूर करते हुए बता दें कि आम गर्भावस्था के दौरान होने वाली पाचन संबंधी परेशानी जैसे कि कब्ज से आराम दिलाता है। दरअसल इस फल में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो पाचन की प्रक्रिया में सुधार लाता है। इसलिए जिन महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान मीठा खाने की इच्छा होती है उनके लिए आम एक बेहतर विकल्प है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान हर महिला निडर और बेफिक्र होकर आम खा सकती हैं।

Image Source: vinatt

लेकिन इन बातों का भी रखें ध्यान-
• जिनके गर्भ में बच्चा है और उन्हें मधुमेह की समस्या है वो महिलाएं आम जितना कम खाएं उतना अच्छा है। दरअसल आम में अधिक मात्रा में शुगर मौजूद होती है।

• गर्भावस्था में महिलाएं इस बात का ध्यान रखें कि वो ऑरगेनिक आम ही खरीदें क्योंकि रसायनों के जरिए पकाए हुए आम बच्चे के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version