Home सेलिब्रिटी टॉक वर्ल्ड कोकोनट डेः नारियल तेल के फायदे, जानिए इन सेलेब्स की नजर...

वर्ल्ड कोकोनट डेः नारियल तेल के फायदे, जानिए इन सेलेब्स की नजर से

0

नारियल के तेल का प्रयोग काफी पुराने समय से होता आया है, जिसके बारें में अक्सर दादी के घरेलू नुस्खों में सुना जा सकता है। हमारे द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही की वजह से हम उसके उपयोग करने से कोसों दूर होते जा रहे है और उसकी जगह ले रहें हैं महंगे से महंगे सुगंधित तेल, पर इनके फायदे हमें ना के बराबर देखने को मिलते है। आज हम उन अदाकाराओं के बारें में बता रहे है जो नारियल के तेल का प्रयोग काफी समय से कर रहीं हैं और उसकी उपयोगिता को समझते हुए उसे हर किसी को अपनाने की सलाह भी दे रही है। जाने नारियल का तेल किस तरह से हमारे लिए फायदेमंद है…

celebrities1Image Source:

1. प्रियंका चोपड़ा-
प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती का राज घर में मौजूद घरेलू नुस्खे है, जिसका इस्तेमाल वो अपनी त्वचा के साथ बालों को निखारने के लिए करती है। प्रियंका बताती है कि नारियल का तेल हो या नारियल का पीना ये दोनों का उपयोग हमारे शरीर के स्वस्थ बनाये रखने में विशेष भूमिका निभाते है। नारियल के तेल का उपयोग करने से बाल स्वस्थ घनें और काले रहते है। इसलिए वो इसका उपयोग करना कभी नहीं भूलती।

Image Source:

2. करीना कपूर –
करीना कपूर भले ही फिल्मों की मल्लिका हो पर अपनी त्वचा की देखरेख के साथ बालों के लिए वो हमेशा नारियल तेल का ही यूज करती हैं। महीने में एक बार वो अपने बालों में इसका प्रयोग करती हैं। जिससे करीना के बाल सुंदर घने और चमकदार होते है। इसमें वो केस्टर ऑयल, ऑलिव-ऑयल और बदाम के तेल को मिलाकर कर बालों पर लगाती है।

Image Source:

3. शिल्पा शेट्टी –
शिल्पा शेट्टी की सुंदरता को तो आप देख ही चुके है कि वो एक बच्चे की मां होने के बाद भी आज हर नई अभिनेत्रियों से काफी अलग दिखती है। उनकी इसी सुदंरता का राज है घर में उपयोग की जाने वाली चीजें। जिनका उपयोग कर वो अपनी त्वचा एवं बालों की देखरेख करती है। बालों में वो हमेशा नारियल के तेल को ही लगाना पसंद करती है। इसके साथ वो जॉन्सन बेबी ऑयल और ऑलिव ऑयल भी नारियल के तेल के साथ मिलाकर लगाती है।

Image Source:

4. रेखा –
सदाबहार दिखने वाली 60वें दशक की फिल्म अभिनेत्री रेखा, हिन्दी फिल्म जगत की शान मान जाती रही है। उनके चेहरे पर चमक आज भी उतनी ही देखने को मिलती थी जितना कि जब वो जवानी के दिनों में खूबसूरत थी। इस खूबसूरती का राज वो नारियल के तेल को मानती है। इसका प्रयोग करने से उनके बाल आज भी काले, घने, सुन्दर और चमकदार है। तभी तो हर समारोह में वो ज्यादातर खुली जुल्फों में आकर सभी का मन मोह लेती है।

Image Source:

5. हेमा मालिनी –
बॉलीवुड की मशहूर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी जिस तरह से अपने खूबसूरत रूप से सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है, उसी तरह से उनकी लहराती जुल्फे सभी का मन मोह लेती है। वो अपने बालों को स्वस्थ सुंदर और चमकदार बनाने के लिए घरेलू उपायों का इस्तेमाल करती है। इसके लिए वो नारियल तेल में आवलें का रस, तुलसी का रस और नीम का रस मिलाकार बालों की अच्छी तरह से मसाज करती है। इससे बाल हर समस्याओं से दूर रहते है और स्वस्थ बनते है।

Image Source:

6. ऐमा स्टोन –
हॉलिवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐमा स्टोन अपने चेहरे की उचित देखभाल के लिए एवं मेकअप को रिमूव करने के लिए हमेशा नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। उनके अनुसार इसका उपयोग करने से त्वचा में किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन नहीं होता और त्वचा साफ रहती है।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version