Home मेकअप डस्की स्किन पर परफेक्ट लगते हैं ये लिप कलर, आप भी जानें

डस्की स्किन पर परफेक्ट लगते हैं ये लिप कलर, आप भी जानें

0

बॉलीवुड की एक्ट्रेस अपने लुक और स्टाइल से ना सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि हॉलीवुड में भी धमाल मचा चुकी हैं। इनके ब्यूटी लुक्स हमेशा काफी इंस्पिरेशनल (प्रेरणादायक) होते है। आप चाहे किसी शादी या पार्टी के लिए जा रही हो आपको हमेशा इनके लुक्स से परफेक्ट ऑप्शंस मिल जाएंगे।

बॉलीवुड की हीरोइन खूबसूरत तो होती ही हैं, लेकिन खूबसूरती के साथ ही उनको शानदार बनाती हैं उनकी डिजाइनर ड्रेस और परफेक्ट मेकअप। ज्यादातर मौकों पर हम अपने बॉलीवुड सितारों को खूबसूरत ही देखते हैं। आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती का राज उनके मेकअप करने के अंदाज में छुपा होता है, जो उनके चेहरे को लंबे समय तक चमकता हुआ दिखाता है। ऐसा ही कुछ इनके लिप कलर के साथ भी है। आपको बता दें कि इनके लिप कलर ना सिर्फ काफी क्लासी और एलीगेंट होते हैं, बल्कि डस्की स्किन के लिए परफेक्ट चॉइस भी होते हैं। आइए जानते है कुछ ऐसे ही लिप शेड्स के बारे में जो डस्की स्किन के लिए अच्छा है जो आपको दूसरों से अलग और खूबसूरत दिखाएगी।

डस्की स्किनImage Source: 

यह भी पढ़ें – अपनी त्वचा के अनुसार ऐसे चुनें सही ब्लश

1. रेड ब्रिक लिपस्टिक (Red brick lipstick) –

चेहरे की खूबसूरती के साथ – साथ होठों की खूबसूरती भी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में अगर रेड लिपस्टिक आपको काफी बोल्ड लगती है, तो आप ये ब्रिक रेड कलर ट्राई कर सकती है। आपको बता दें कि ये शेड्स आपको बोल्ड नहीं, बल्कि ग्लैमरस लुक देते है।

Image Source: 

2. कॉरल लिप कलर (Coral lip color) –

ये लिप कलर डस्की स्किन के लिए परफेक्ट है। यह खूबसूरती को और भी अच्छी तरह से उभारता है। आप भी इस लिप कलर से अपनी खूबसूरती बढ़ाएं। इसके लिए आप मैटी लिप कलर ट्राई कर सकती है।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – इस तरह चुनें अपनी स्किन टोन के अनुसार अपना फाउंडेशन

3. डीप रेड लिप कलर (Deep red lip color) –

इस लिप कलर से खुद के लुक को ग्लैमरस और गॉर्जियस दिखा सकती हैं। जिससे आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। इसके लिए आप प्योर रेड कलर शेड्स चुन सकती है।

Image Source: 

4. पिंक लिप कलर (Pink lip color) –

ये एक ऐसा शेड है जो हर स्किन टन पर काफी जंचता है। आप भी बॉलीवुड की एक्ट्रेस की तरह पिंक कलर से अपना क्लासी और खूबसूरत लुक दे सकती हैं। इसके लिए आप लैकमी एनरिच लिपस्टिक शेड्स खरीद सकती है।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – स्किन टोन के अनुसार चुनें अपना हेयर कलर

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version