Home विविध अपने घर की दीवारों को दें हाई क्लास लुक

अपने घर की दीवारों को दें हाई क्लास लुक

0

घर की खूबसूरती को यदि सुंदर तरीके से निखारा गया हो तो लोगों का दिल उस घर में बार-बार आने को करता है, ऐसे घरों की खूबसूरती को देखकर हर किसी की दिल गदगद हो जाता है। यदि आप भी अपने घर की सुंदरता में इसी तरह से निखार लाना चाहती हैं तो हमारे इस आर्टिकल को आप जरूर पढ़ें। हम आए दिन घर को सुंदर बनाने के कुछ ना कुछ खास तरीकों से आपको अवगत कराते ही रहते है। दीवारों को खूबसूरत डिजाइन के साथ रंग कर उसकी खूबसूरती को चार चांद लगाने के लिए जानें इस स्टाइलिश डिजाइन्स के बारे में….

Image Source:

यह भी पढ़े: टूटे खराब कप का ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

1. क्लासी लुक
घर को सुंदर स्टाइलिश और क्लासी लुक देने के लिए आप वुडन कलर के वॉलपेपर को लेकर इसे दीवारों पर लगाएं। ये वॉल पेपर आपको बाजार में आसानी के साथ उपलब्ध हो जाएंगे। कमरे की एक दीवार को वुडन वॉल पेपर से तो बाकी दीवारों को ग्रे या बेज कलर से पेंट करवाएं।

Image Source:

2. लाइटिंग
घर की रौनक को और अधिक चार चांद लगाने के लिए आप वॉल लाइट्स, हैंगिंग पेंडैंट, और शैंडलेयर वौल लैंटर्न लगाएं, इसे खास तौर पर ड्राइंगरूम में ही लगाएं।

Image Source:

3. रंग का चुनाव
आज के खास ट्रेंड के अनुसार इन दिनों में कॉम्बिनेशन कलर पर काफी जोर दिया जा रहा है। दो रंगों से बना ये कलर कॉम्बिनेशन काफी अच्छा प्रभाव डालता है। इससे घर काफी खूबसूरत दिखता है।

Image Source:

4. स्टाइलिश वॉलपेपर
घर की दीवारों पर वॉलपेपर का उपयोग करने से दीवारों की खामियों को काफी अच्छे तरीके से छिपाया जा सकता है। साथ ही यह दीवार पर क्लासी लुक देने का काम करता है। बाद में बोर हो जाने के बाद से यह आसानी से हटाया भी जा सकता है।

Image Source:

यह भी पढ़े: दोगुनी तरक्की के लिए घर में लगाएं यह चमत्कारी पौधे

5. ग्राफिकल पेंटिग्स
वॉल पेपर पर कि गई ग्राफिकल पेंटिंग्स दीवारों को काफी अच्छा लुक प्रदान करती है। आप दीवारों पर कई रंगों का उपयोग करके सुंदर डिजाइन तैयार कर सकते है। इसमें आप सर्कल्स, स्ट्रइप्स, डॉट्स और क्यूब्स की डिजाइन तैयार करके आकर्षक लुक दे सकती हैं।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version