Home घरेलू नुस्खे ब्रेस्ट के नीचे पड़ने वाले रैशेस से ऐसे पाएं छुटकारा

ब्रेस्ट के नीचे पड़ने वाले रैशेस से ऐसे पाएं छुटकारा

0

इस बात का पता आप और हम में से कोई भी नहीं लगा सकता है कि बैक्टीरिया किस जगह जन्म ले लें। बैक्टीरिया पैदा होने के लिए हमारी त्वचा में प्रवेश करते हैं। क्या आपने कभी इस बात को महसूस किया है कि बैक्टीरिया आपके स्तन के नीचे पनाह ले रहे हैं? नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं कि बैक्टीरिया आपकी त्वचा में किस तरह से प्रवेश करता है। दरअसल हमारे शरीर के जिस हिस्से में पसीना रूक जाता है, वहीं पर बैक्टीरिया अपनी जगह बना लेते हैं। बैक्टीरिया जगह बनाने के बाद, रैशेस का रूप ले लेते हैं।

आइए आपको आज हम कुछ ऐसे घरेलू उपचारों के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आप ब्रेस्ट के नीचे होने वाले रैशेस से छुटकारा पा सकती हैं।

1 नारियल का तेल –
ब्रेस्ट के नीचे होने वाले रैशेस से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। इसके लिए इस तेल को हल्का सा गर्म कर लें। इसके बाद इसे रूई की मदद से रैशेस वाली जगह पर दिन में चार बार लगाएं।

remedies for breast scars1

2 ऐलोवेरा जैल –
ब्रेस्ट के नीचे होने वाले रैशेस से छुटकारा पाने के लिए आप ऐलोवेरा जैल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप 5 बूंदे ऑलिव ऑयल और ऐलोवेरा जैल को मिला लें। इसके बाद रूई की मदद से इसे अपने स्तनों के नीचे हुए रैशेस में लगाएं। ऐसा दिन में 2 से 3 बार जरूर करें।

Image Source:

3 टी ट्री ऑयल –
टी ट्री ऑयल में एंटीबैक्टीरियल गुण होने के कारण यह भी ब्रेस्ट के नीचे होने वाले रैशेस से छुटकारा पाने में काफी मदद करता है। आप इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और आधा चम्मच नारियल तेल को मिला सकते हैं।

Image Source:

4 एप्पल साइडर विनेगर –
एक कप पानी में आधा कप एप्पल साइडर विनेगर मिला लें। इसके बाद इसे एक स्प्रे बोतल में भरके 5 घंटे तक रख दें, फिर इसका इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया का खात्मा बड़े आराम से हो जाएगा।

Image Source:

5 लहसुन –
लहसुन रैशेस को दूर करने में काफी प्रभावी होता है। थोड़ा सा लहसुन को पीसकर रैशिश में लगा लें, और फिर पानी से साफ कर लें। इससे आपको रैशेस से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version