Home विविध रसोई से अपने नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए बनाएं फ्रुट क्रीम डेजर्ट

अपने नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए बनाएं फ्रुट क्रीम डेजर्ट

0

गर्मियों के मौसम में आप अपने बच्चों को स्कूल से आने के बाद अगर फ्रुट क्रीम डेजर्ट का सेवन करने को देंगी तो ऐसे में आपके बच्चे काफी खुश हो जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रुट क्रीम डेजर्ट काफी टेस्टी होती है। इस डर्सट को आप घर पर ही आसानी से बना सकती हैं। यह आपके बच्चों की सेहत के लिए काफी अच्छा होती है। इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व भी शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ेः इलायची श्रीखण्ड रेसीपी

आइए जानते हैं कि आप इस रेसिपी को किस तरह से बना सकती हैं।

सामग्री-

• फ्रेश क्रीम -400 ग्राम
• चीनी (पीसी हुई) -70 ग्राम
• केला -1
• सेब -1
• आम -1
• अंगूर(हरे और काले) -1 कटोरी
• अनार के दाने – ½ कटोरी
• स्ट्रॉबेरी (कटा हुआ) – ½ कटोरी
• रूह अफजा – 2 चम्मच

यह भी पढ़ेः गर्मियों में खाएं टेस्टी खोया कुल्फी

फ्रुट क्रीम डेजर्ट बनाने की विधि-

1. फ्रुट क्रीम डेजर्ट बनाने के लिए आप सबसे पहले क्रीम में चीनी मिला लें।
2. चीनी को अच्छी तरह से क्रीम में मिक्स कर लें।
3. इसके बाद सभी फलों को अच्छी तरह से काट लें।
4. जब सारे फल कट जाएं तो इसमें क्रीम मिला लें।
5. आप चाहे तो अच्छी खुशबू के लिए 2 चम्मच रूह अफजा भी इसमें मिला सकती हैं।
6. फ्रुट क्रीम डेजर्ट बनकर तैयार है।
7. आप इसे 2 ठंडे के लिए फ्रिज में रख दें।
8. इसके बाद ही आप इसे अपने बच्चों को सर्व करें।

How to make fruit cream desert at home especially for kidsimage source:

यह भी पढ़ेः अनार-जिन कॉकटेल का सेवन कर गर्मी में पाएं कूल-कूल अहसास

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version