Home विविध रसोई से संतरे और अखरोट से बनी ‘मफिंन’, जाने इसे बनाने का खास तरीका 

संतरे और अखरोट से बनी ‘मफिंन’, जाने इसे बनाने का खास तरीका 

0

घर पर अलग-अलग तरह की स्वादिष्ट चीजें बने, तो किसे पसंद नही आता। फिर तो चाहे बच्चे हो, या बड़े सभी को मीठे का स्वाद काफी पसंद आता हैं अब इन्ही स्वादिष्ट चीजों में यदि आपको मफिन मिल जाये तो फिर क्या कहने। पर क्या आप से बनाने का तरीका जानती है यदि नही तो आज हम आपको बता रहे है। संतरे की बनी हुई ‘मफिन’ की रेसिपी । जो आप इसे घर पर बड़ी ही असानी के साथ बना सकती है। तो जानें से बनाने का खास तरीके।

संतरे से बनी 'मफिंन'

आवश्यक सामग्री 

  • 2 कप- मैदा
  • 3बड़े चम्म्च- व्हीट फ्लेक्स पाउडर
  • 1 बड़े चम्म्च- बेकिंग पाउडर
  • 1/2 चम्म्च- नमक
  • 3/4 कप शक्कर
  • 2 बड़े चम्म्च- ऑरेंज जेस्ट
  • 1/2 कप तेल
  • 1 कप ऑरेंज जूस
  • 4 कप बारीक कटे अखरोट
  • मफिंस मोड
  • माइक्रोवेव ओवन

बनाने का तरीका 

  • एक बड़े बाउल में मैदा, व्हीट फ्लेक्स पाउडर, बेकिंग पाउडर, नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • फिर इसमें चीनी, ऑरेंज जेस्ट, तेल और ऑरेंज जूस डालकर पेस्ट तैयार करें।
  • अब इस पेस्ट में अखरोट के टुकड़े डालकर फिर से अच्छी तरह मिला लें।
  • दूसरी ओर ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट कर लें।
  • तैयार पेस्ट को चम्मच की सहायता से मफिंस मोड में डाल लें।
  • पेस्ट डालते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह आधा ही भरे हों। मोड को ज्यादा नहीं भरना है।
  • मफिंस मोड से भरी ट्रे को 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म हुए ओवन में रखकर 20 मिनट के लिए बेक करें।
  • कुछ समय बाद ट्रे को ओवन से सावधानी पूर्वक बाहर निकालें।
  • फिर मफिंस को ट्रे से निकालकर एक प्लेट पर रखें। इन पर चीनी पाउडर छिड़ककर सर्व करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version