Home विविध रिलेशनशिप टिप्स रिश्तें को कैसे बनाएं मजबूत

रिश्तें को कैसे बनाएं मजबूत

0

रिश्ता चाहे कोई भी हो सभी के जीवन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन जितने ये महत्वपूर्ण होते हैं उससे ज्यादा इन रिश्तों को मजबूत बनाए रखना मुश्किल होता है। लेकिन कहते हैं ना अगर इंसान किसी चीज को करने की ठान ले तो ऐसी कोई ताकत नहीं है जो आपको रोक सके।

रिश्तें-को-कैसे-बनाएं-मजबूतImage Source: https://3.bp.blogspot.com/

पति पत्नी के नाजूक रिश्तों की डोर प्यार, विश्वास, भरोसे और अपनेपन जैसे मजबूत धागों पर टिकी होती है। इनमे जरा सी भी उलझन या गलतफहमी आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है। हमारे मजबूत और स्वस्थ रिश्तों पर इन गलतफहमियों का बुरा असर पड़ता है। जो बाद में कुछ अलग मोड़ पर भी जा सकते है।

Image Source: https://www.femmeactuelle.fr/

दो व्यक्तियों के बीच आपसी तालमेल ही स्वस्थ रिश्तों का सबसे बड़ा लक्षण है। यदि पति-पत्नी बिना बोले एक दूसरे की भावनाओ को समझ लें और उनकी कदर करे, तो इससे अच्छा कोई और उदाहरण हो ही नहीं सकता। आज के वक्त में रिश्तों में दरारें या रिश्तों का टूटना बहुत ही आम हो गया है। छोटी-छोटी बातों पर या गलतफहमियों पर लोग अपने रिलेशन को खत्म कर देते हैं। ऐसा लगता है मानो यह अब एक खेल बनकर रह गया है। हम बिना सोचे समझे जरा सी गलती पर अपने बरसों के संबंध को तोड़ देते हैं। ऐसे में आज ये आर्टिकल हम उन लोगों के लिए लेकर आएं है जिनकी रिलेशनशिप में काफी समस्याएं चल रही हैं। आज हम आपको बताएंगे की अपने रिश्तों को कैसे मजबूत बनाएं रखें।

Image Source: https://www.womenshealthmag.com/

रिश्तों को मजबूत बनाने के टिप्स
अगर आपके रिश्तों में कुछ अनबन चल रही है या आपका रिश्ता एक ऐसे मोड़ पर है जो कभी भी टूट सकता है तो इन टिप्स को समझें और अपने रिलेशन को फिर से एक नई दिशा दें। अपने रिश्ता को रोमांटिक और स्वस्थ बनाए रखने के लिए शायद ये टिप्स आपके काफी काम आ सकते हैं।

Image Source: https://static1.squarespace.com/

• बेटले के अनुसार माने तो समय के साथ रिश्तों में कुछ शर्तें बन जाती है। जो आपके रिश्तों के दरमियां हमेशा रहती हैं। नकारात्मक सोच आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है। जिससे आपके बीच प्यार कम होने लगता है और दूरियां बढ़ने लगती हैं। इसलिए कभी भी अपने मन में किसी भी तरह की नाकारात्मक भावना ना पैदा होने दें।

Image Source: https://cdnimg.in/

• अगर आपके रिलेशन में किसी भी तरह का मनमुटाव चल रहा है तो उसे सुलझाने की कोशिश करें।

Image Source: https://static6.businessinsider.com/

• स्वीकृति, सहानुभूति, भरोसा और अपने पार्टनर के प्रति प्यार, यह सभी एक रिश्ते की नींव होती है। अगर इनमे से एक भी कम होता है तो रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है। हमेशा अपने साथी का सम्मान करें और उसे प्रोत्साहित करें।

Image Source: https://assets.nydailynews.com/

• मजबूत रिश्ता बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है अपने साथी की भावनाओं को समझना और एक दूसरे से साझा करना, हो सकता है कई बार आपके पार्टनर आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा दें या आपकी भावनाओं को ना समझ पाएं। ऐसे में आपको एक कदम आगे बढ़ाना होगा। उनके साथ अपने विचारों और भावनाओं को साझा करना होगा।

Image Source: https://media.themalaymailonline.com/

• अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए दोनो एक दूसरे के काम में मदद करें और उन्हे बांटने का प्रयास करें। जिससे आपके साथी का तनाव भी कम होगा और आपके रिश्ते में प्यार भी बढ़ेगा।

Image Source: https://www.professorshouse.com/

• किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसे अपने साथी को जरूर बताएं और दोनों साथ मिलकर उसका समाधान निकालें। हर अहम फैसलों पर दोनों की सहमति से काम करें।

Image Source: https://tipsofdivorce.com/

• स्वस्थ रिश्ते के लिए दोनो पार्टनर्स एक दूसरे को समय जरूर दें। क्योंकि यही वो समय है जो आपके प्यार के रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत और खूशनुमा बना सकता है।

Image Source: https://www.cheatsheet.com/

• एक दूसरे की अहमियत को समझें, अगर आप सुखी और मजबूत रिश्ते का आनंद लेना चाहते हैं तो एक दूसरे की जरूरतों पर ध्यान दें और अपने साथी पर हमेशा विश्वास करें।

Image Source: https://netdoctor.cdnds.net/

हम सभी अपने जीवन में प्यार चाहते हैं। प्यार शब्द का अहसास ही मन को अंदर से खुशी की अनुभूति का अहसास करा देने वाला होता है और एक नई चेतना का संचार करता है। शोधकर्ताओं की माने तो प्यार के अनुभव के दौरान मस्तिष्क से ओक्सीटोसिन और इनडोरफ्स नामक रसायन निकलते हैं। जो हमें खुशी का अहसास दिलाते हैं।

Image Source: https://images.indianexpress.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version