Home विविध जुराबों से ऐसे बनाएं खिलौने – How to Make toys help of...

जुराबों से ऐसे बनाएं खिलौने – How to Make toys help of sock

0

अक्सर सभी घरों में देखा जाता है कि किसी भी चीज का उपयोग ज्यादा समय तक किए जाने के बाद हम एक दिन उसका उपयोग करना बंद कर देते हैं। पर क्या आप जानते है कि घर पर पड़ी पुरानी चीजों से भी ना जानें कितने प्रकार की चीजें बनाकर घर को सुंदर निखार दिया जा सकता है। इस कला को हर कोई निखार नहीं सकता है, पर आज हम आपको बता रहें हैं कि आप पुरानी जुराबों का इस्तेमाल खिलौने बनाने के लिए कैसे कर सकती हैं…

यह भी पढ़े : घर पर पड़ी रस्सियों से बनाए सुंदर कलाकृति

how-to-make-soft-toys1Image Source:

आपके घर पर छोटे और बड़े लोगों की पुरानी जुराबें तो काफी पड़ी ही होंगी। इन जुराबों से आप बच्चों के खेलने को लिए सांप की आकृति के खिलौने बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए जरूरी नहीं कि आप एक ही नाप के या एक ही डिजाइन वाले जुराबों का उपयोग करें। इसके लिए आप अलग-अलग साइज और अलग-अलग रंगों के जुराबों का भी उपयोग कर सकती हैं। तो जल्दी से ढूढें अपने घर के सभी बेकार पड़ें जुराबों को और तैयार हो जाएं अपने घर के बच्चों के लिए खिलौने बनाने के लिए…

Image Source:

सामान

  • अलग-अलग रंगों के जुराबें
  • सूई और धागा
  • आंखें बनाने के लिए- बटन
  • पोलिफिल
Image Source:

यह भी पढ़े : बेकार पड़े बटनों से बनाएं घर के लिए सुदंर 

बनाने का तरीका

  1. 1. सबसे पहले पुराने जुराबों को अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर इन्हें बीच में से काटे और दूसरे जुराबों को उसके साथ जोड़ते जाएं।
  2. 2. इसको सांप की तरह लंबाई के समान जोड़ते जाएं।
  3. 3. जब यह काफी लंबा से बन जाए तो इसके अंदर पोलिफील को भरते जाएं। इसके बाद मुंह को आकार देते हुए बटन से इसकी आंखें बना दें।
  4. 4. अब बच्चों के सामने खेलने के लिए रख दें। देखिए फिर आपके बच्चे कितने खुश हो जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version