Home विविध रसोई से बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी व्हाइट चॉकलेट पेपरमिंट फज

बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी व्हाइट चॉकलेट पेपरमिंट फज

0

 

बाजार में अनेक प्रकार के चॉकलेट मौजूद हैं, यह खासकर बच्चों की फेवरेट होती हैं। चॉकलेट की मिठास बच्चों को हमेशा आकर्षित करती हैं। हम हर बार बच्चों की डिमांड पर उन्हें बाहर से चॉकलेट खरीद कर नहीं दे सकते हैं, बाहर की चॉकलेट से बच्चों को कई प्रकार की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए उनकी सेहत को बनाएं रखने के लिए आप घर पर ही व्हाइट चॉकलेट पेपरमिंट फज बना सकती हैं। यकिन मानिए इसका टेस्ट भी बच्चों को खूब पसंद आएगा। आइए जानते हैं व्हाइट चॉकलेट पेपरमिंट फज के बनाने की विधि..

यह भी पढ़ें – इस बार बरसात में बनाएं कॉर्न चीज बॉल्स

व्हाइट चॉकलेट पेपरमिंट फज के लिए जरूरी सामग्री –

• कंडेंस्ड मिल्क – 1 कप
• व्हाइट चॉकलेट चिप्स – 3 ½ कप
• बटर – 1/4 कप
• क्रश कैंडी कैंन्स – 1/2 कप
• पेपरमिंट – 2 चम्मच

यह भी पढ़ें – छुट्टी के दिन जरूर बनाएं आम के पकौड़े

व्हाइट चॉकलेट पेपरमिंट फज बनाने की विधि –

1. व्हाइट चॉकलेट पेपरमिंट फज बनाने के लिए सबसे पहले आप पेपरमिंट, व्हाइट चॉकलेट चिप्स, कंडेंस्ड मिल्क और बटर को एक बाउल में डालकर मिक्स कर लें।
2. अब चॉक्लेट को अच्छे से पिघलाने के लिए दो मिनट के लिए ओवन में रखें।
3. इसके बाद इसे ओवन से बाहर निकाल कर एक पैन में डालकर गैस पर रखें।
4. फिर इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
5. इसके ऊपर क्रश कैंडी कैंन्स छिड़के और इसे हल्का दबाएं।
6. अब इसे जमाने के लिए दो घंटे के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें।
7. व्हाइट चॉकलेट पेपरमिंट फज बनकर तैयार हैं।
8. इस डिश को घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें। यह खाने में बहुत टेस्टी हैं।
9. आपके घर में सभी लोगों को यह डिश खूब पसंद आएगी।

व्हाइट चॉकलेट पेपरमिंट फजImage Source:

यह भी पढ़ें – घर पर आसानी से बनाएं नूडल्स ब्रेड रोल

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version