Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल मानसून के दौरान स्वस्थ रहने के उपाय

मानसून के दौरान स्वस्थ रहने के उपाय

0

मानसून का मौसम हर किसी के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ा देता है, इसी के साथ हमारे कदम थिरकने लगते हैं। भीषण गर्मी के बाद इस राहत भरी बारिश से लोगों को काफी आराम मिलता है, यह उनके लिए किसी खुशी से बढ़कर होती है। लेकिन बारिश का यह मौसम कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं लेकर आता है, जो कि कई सारी खतरनाक बीमारियां लेकर सामने आती है। इसलिए इस मौसम में यह जरूरी है कि आप अपनी डाइट और पोषण दोनों का खास ख्याल रखें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो ऐसे में आपको किसी खतरनाक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपसे कुछ ऐसी बाते साझा करने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारिश के मौसम में स्वस्थ्य और फिट रह सकते हैं।

विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ
विटामिन सी आम सर्दी और खांसी के इलाज में काफी उपयोगी माना जाता है, लेकिन अगर आप रोजाना विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ खा रहे हैं तो ऐसे में आप इन बीमारियों से दूर ही रहेंगे। विटामिन सी युक्त फलों में संतरे, अनार, कीवी और अंगूर आदि आते हैं, जो कि व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाती है और शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है।

Stay Healthy During Monsoon1
Image Source:

मक्का खाएं
मक्का या भूट्टा मानसून के मौसम में काफी मिलता है, ऐसे में इसका सेवन करना काफी अच्छा होता है। यह स्वादिष्ट होने के सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें फाइबर होने के कारण, यह पेट को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करता है। मक्का में विटामिन बी 6, नियासिन, राइबोफ्लेविन और विटामिन ए और ई भी होता है।


Image Source:

शहद
शहद में एंटी बैक्टीरियल, एंटी माइक्रोबियल और एंटी इनफलामेटोरी गुण होते हैं, जो कि आपको कई तरह के संक्रमणों से बचाता है, इसलिए इसका सेवन मानसून में करना ना भूलें।


Image Source:

सेब
हम सभी जानते हैं कि सेब हमारी सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं, रोजाना एक सेब का सेवन करने से डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। सेब डायरिया से भी छुटकारा दिलाता है।

Image Source:

मीठे आलू
मीठे आलू के लाभों से लोग अभी तक वाकिफ नहीं हैं। मीठे आलू में विटामिन ए के स्रोत होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य का ख्याल रखने में मदद करता है। इसी के साथ यह आपकी नाक और त्वचा का भी ख्याल रखता है।


Image Source:

टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन नाम का एंजाइम होता है, जो कि लसीका प्रणाली के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसी के साथ टमाटर में विटामिन सी के अच्छे स्रोत होते हैं, जो कि शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है।


Image Source:

एवोकाडो
यह क्रीमी फल मानसून में हमारी स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा रहता है। इसमें विटामिन ई के काफी अच्छे स्रोत होते हैं, जो कि आम सर्दी और फ्लू के दौरान काफी मददगार रहता है। यह पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषण करने में मदद करता है।


Image Source:

दही
दही में अद्भूत प्रोबायोटिक होता है, जो कि आंतों के स्वास्थ्य और समस्या को मुक्त करने में मदद करता है। यह हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है और हमारे पेट के स्वास्थ्य के लिए निर्भर रहता है। जिस कारण यह आंतों के स्वास्थ्य को भी बनाए रखता है। दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करने के लिए लड़ते हैं।


Image Source:

मानसून के दौरान स्वस्थ रहने के टिप्स

  •  काफी ज्यादा नमक वाला खाना ना खाएं, जो कि हाई ब्लड प्रेशर और शरीर में पानी की कमी के लिए जिम्मेदार होता है।
  •  मानसून में पानी का सेवन अधिक से अधिक करें, ताकि आपका शरीर हाइड्रेटेड हो जाएं।

Image Source:
  •  इसके अलावा अपने खाने में कड़वी सब्जियों जैसे करेला और मेथी का सेवन बढ़ाएं, जो कि संक्रमण से हमारे शरीर को दूर रखता है।
  •  अगर आप पेट से जुड़ी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप मसालेदार खाने का सेवन करना बिल्कुल बंद कर दें। मसालेदार खाना खाने से हमारे शरीर का तापमान और ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जो कि स्किन इंफेक्शन का कारण होता है।

Image Source:
  •  मानसून के दौरान मांस या मछली का सेवन करना भी बंद कर दें। इसके अलावा भारी करी का सेवन करना भी बंद कर दें और इसकी जगह आप हल्के खाने का सेवन करें।
  •  अगर आप इंफेक्शन और फ्लू से दूरी बनाएं रखना चाहते हैं, तो ऐसे में आप हर्बल और ग्रीन टी का सेवन करें। कोशिश करें कि इस मौसम में आप एल्कोहोल का सेवन ना करें।

Image Source:
  •  अगर आपको सलाद खाना काफी पसंद हैं, तो ऐसे में आप सीधे कच्चा सलाद खाने से बेहतर है कि आप इनका सेवन ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें बैक्टीरिया और जर्म होते हैं। लेकिन अगर आप कच्ची सब्जियां खाने का मन बना रही हैं तो ऐसा करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से धो लें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version