Home मेकअप मेकअप ब्रश और उनका उपयोग

मेकअप ब्रश और उनका उपयोग

0

चेहरे का मेकअप उसी तरह से किया जाता है जैसे एक कलाकार अपनी मूर्ति में निखार लाने के अलग-अलग तरह के ब्रश का उपयोग करता हैं। उसी तरह से आज मिलने वाले मेकअप के ब्रश की सहायता से महिलाएं अपनी खूबसूरती को निखारने के प्रयास करती है। यदि आप मेकअप बॉक्स को खोल कर देखेंगे तो आपको इसमें कीई तरह के ब्रश नजर आएंगे। जिनका अपना अलग-अलग उपयोग होता है। चेहरे में पाउडर के प्रयोग से लेकर क्रीम तक को लगाने के लिए कई तरह के ब्रश को बनाया गया है, तो आइये यहां जानते है कि किस तरह के ब्रश का क्या उपयोग है।

मेकअप बॉक्स में हर तरह के कॉस्मेटिक को यूज करने के लिए एक आम ब्रश होता है जो इन सेटों में प्रयोग किया जानें वाला सबसे बड़ा ब्रश होता है जिसका उपयोग चेहरे पर पाउडर लगाने के लिए किया जाता है। इसके बाद दूसरा बड़ा ब्रश फाउंडेशन ब्रश होता है। ये लिक्विड चीजों को काफी असानी के साथ चेहरे पर एक सार लगाने का काम करते हैं।

types-makeup-brushes1Image Source:

यहां भी पढ़ेः- आंखों पर मेकअप करने के 5आसान उपाय

1. आईशेडों ब्रश
आईशेडों ब्रश फ्लैट और छोटा होता है। इसका प्रयोग आप अपनी आंखों की पलकों के अपर पर एक पेन की तरह से कर सकती है। आंखों पर इसका प्रयोग करते समय छोटे-छोटे स्‍ट्रोकों की सहायता से पलकों पर रंग लगाते हुए ब्रश को एक ही दिशा में चलाएं। ब्रश को आगे पीछे करते हुए ना चलाए, नहीं तो रंग एक सार नहीं लगेगा। आंखों पर शेडस का उपयोग करने के लिए स्‍पंज लगे हुए ब्रश भी मिलते हैं, जिन्‍हें एप्लिकेटर भी कहा जा सकता हैं। ये पलको पर लगे रंग को काफी अच्छी तरीके से फैला देता हैं। इससे चेहरे पर रंग नहीं फैलता भी नहीं है जो महिलाएं कॉन्‍टेक्‍ट लेंस का उपयोग करती हैं उनके लिए यह काफी अच्छा उपाय है।

Image Source:

2. आई लाइनर ब्रश
यह ब्रश सामने से नुकीला होने के साथ काफी सॉफ्ट होता है। जिससे काफी आसानी के साथ आंखों के अंदर काजल को लगाया जा सकता है। इसका उपयोग करने से आंखों पर काफी अच्छी तरीके से सीधी लाइन बनती है। यह पतला होने के कारण काजल फैलता नहीं है।

Image Source:

3. मस्‍कारा ब्रश
यह ब्रश स्‍पाइरल आकार का होता है जो शीशी के साथ लगा हुआ मिलता है। इसका उपयोग आंखों की बरौनियों को घना और बड़ा बनाकर अलग-अलग करने के लिए किया जाता है। घने और सीधे खड़े बालों वाली भौंहो को संवारने के लिए भी आप स्‍पाइरल ब्रश का उपयोग कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्‍यान रखें कि ब्रश मजबूत हो और उसके बाल लुजलुजे न हों। हैंडल लंबा हो जिससे आसानी के साथ पकड़ा जा सके। कुछ ब्रश के साथ कंघा भी मिलता है जो आंखों की बरौनियों के अलग-अलग करने में मदद करता है।

Image Source:

यहां भी पढ़ेः- यह 7 चीजे आपके मेकअप को बना रही हैं डर्टी

4. लिपस्टिक ब्रश
इस ब्रश में काफी पतली स्टिक होती है जिससे बड़ी ही सफाई से लिपिस्टीक लगाई जा सकती है। इसके उपयोग करने से लिपस्टिक काफी देर तक टिकी रहती है। इस ब्रश का उपयोग आप अपने चेहरे के दाग धब्बों एवं आंखों के नीचे की झाइयों पर कंसीलर लगाने के काम में ला सकती है। नुकीले आकार के ये ब्रश होठों के शेप को काफी अच्छा लुक देकर निखार ला देते है।

Image Source:

5. ब्‍लशर ब्रश
चेहरे पर पाउडर का उपयोग करने के लिए इस ब्‍लशर ब्रश का उपयोग किया जाता है ये त्वचा की रंगत के अनुसार चेहरे के पाउडर को एकसार सा बना देता है। गोल घने बालों के समान ये ब्रश काफी अच्छी तरीके से चेहरे पर ग्लो लाने का काम करता है।

Image Source:

6. फाउंडेशन स्‍पंज
वैसे तो ज्यादातर महिलाएं अपनी उंगलियों की सहायता से चेहरे पर फाउंडेशन को लगा लेती है पर यदि आप स्‍पंज के टुकड़े का उपयोग कर इसे लगाएंगी तो काफी अच्छा फर्क देखने को मिलेगा। इसका प्रयोग करने के लिए आप सबसे पहले इसे गीला करके नम कर लें फिर पूरे पानी को निकालने के बाद इसे टॉवल से पोछ लें फिर इसमें फाउडेशन क्रीम के कुछ बूंदे डालकर चेहरे पर लगाएं। इस स्पंज की सहायता से इसके पूरे चेहरे पर एक ही दिशा में रखते हुए चलाए।

Image Source:

यहां भी पढ़ेः- मेकअप टिप्‍सः ब्‍लश से जुड़ी ध्‍यान रखने योग्य बातें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version