Home मेकअप मिनटों में परफेक्ट स्मोकी आईज पाने के लिए करें इन ब्रशेस का...

मिनटों में परफेक्ट स्मोकी आईज पाने के लिए करें इन ब्रशेस का इस्तेमाल

0

चेहरे की खूबसूरती के साथ – साथ हमारी आँखों की खूबसूरती का भी अहम् रोल होता हैं। महिलाएँ आँखों के मेकअप के लिए अनेक प्रकार के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। जिसमें काजल, मस्कारा, आई लाइनर इत्यादि आते हैं। आँखों के परफेक्ट मेकअप लुक के लिए ब्रशेस का बड़ा हाथ होता हैं। वैसे तो आपको अलग – अलग पर्पस के लिए अलग – अलग मेकअप ब्रश मिल जाएंगे और इनकी मदद से आप हर लुक आसानी से पा सकती हैं। ऐसा ही कुछ स्मोकी आईज के साथ हैं। स्मोकी आईज आपको गॉर्जियस और ग्लैमरस लुक देती हैं लेकिन अब आपको इसके लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ब्रशेस के बारे में बताने जा रहें हैं जिनकी मदद से आप परफेक्ट स्मोकी आईज पा सकती हैं तो आइए जानते हैं इनके बारे में…….

यह भी पढ़ें – स्मोकी आइज़ के लिए ये ट्रिक अपनाइये, अपने लुक को ग्लैमरस बनाइये

1. फल्फी ब्लेंडिंग ब्रश (Fluffy blending brush) –

इस ब्रश का इस्तेमाल आईशैडो के हार्स लाइन स्मज करने के लिए किया जाता है। अपने आईशैडो पैलेट का सबसे लाइट कलर चुनें और फिर इसे विंडशील्ड वाइपर मोशन में क्रीजेज़ और हल्का उसके ऊपर भी अप्लाई करें।

2. स्मॉल क्रीज ब्रश (Small crease brush) –

ये फल्फी ब्रश से थोड़ा कम रोएंदार होता है। आईलिड्स के बाहरी किनारों को डीप लुक और 3 डी इफेक्ट देने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आईशैडो के पैलेट से कोई भी डार्क शेड लें और इसे अपने आईलिड्स के बाहरी किनारों पर लगाएं। इससे आपको परफेक्ट स्मोकी आईज मिलेगी।


यह भी पढ़ें – मेकअप आर्टिस्ट ने खोले इन सेलेब्स के ब्यूटी सिक्रेट, आप भी कर सकते हैं ट्राय

3. फ्लैट ब्रश (Flat brush) –

शिमरी आईशैडो लगाने के लिए ये ब्रश परफेक्ट हैं। इसे अपने शिमरी या ग्लिटर आईशैडो में डुबोकर आईलिड्स के अंदर के किनारों या बीच में लगाएं। ध्यान रखें कि इसे आधी आईलिड्स तक ही लगाएं। इसके अलावा इसे आप अपना ब्रो बोन हाईलाइट करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

4. अंजल आईलाइनर ब्रश (Angle eyeliner brush) –

अगर आप जेल आईलाइनर का इस्तेमाल करती हैं तो ये ब्रश आपके लिए जरूरी हैं। इसकी मदद से आप परफेक्ट कैट-आईज़ लुक पा सकती हैं। अगर आप लिक्विड लाइनर लगाती हैं तो इसे ना लगाएं।

यह भी पढ़ें – आईशैडो लगाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version