Home विविध फ़ैशन इस तरह पहनें हल्के नीले रंग की डेनिम

इस तरह पहनें हल्के नीले रंग की डेनिम

0

डेनिम का पेयर हर लड़की के वॉर्डरोब की जरूरत होती हैं, हालांकि आपको लड़कों के अलमारी में भी डेनिम आसानी से मिल जाएगी । लेकिन आज हम सिर्फ लड़कियों के फैशन के बारे में बात करेंगे, हल्के नीले रंग की डेनिम देखने में बहुत कूल होती है और ये हर किसी की पसंद होती हैं। इसकी खासियत ये हैं कि इसे आप कैजुल और पार्टी दोनों जगह पहन सकते हैं। ये लोगों की पसंदीदा ज्यादा होती जा रही हैं क्योंकि इसमें और कई डिजाइन आ रहे हैं जो इसका लुक बढ़ाते हैं।

डेनिम का पेयर हर लड़की केImage Source: g03.a.alicdn

लेकिन फिर भी आप असमंजस में पड़ जाते हैं कि इसके साथ क्या पहना जाए। तो आप हमेशा नयोन या गहरे रंग के ही साथ ना पहन कर आप के पास और कई विकल्प हैं। हल्के नीले रंग की डेनिम के साथ हल्के या न्यूटरल शेड्स भी पहन सकती हैं। हमने आप को ये बताया हैं कि आप इसके साथ हल्के रंग भी पहन सकती हैं। आइए जानते हैं कि इसके साथ क्या पहन सकते है, हर किसी के पास व्यक्तिगत स्टाइलिस्ट नहीं होता हैं और शायद कोई इतना समर्थ नहीं होता हैं। लेकिन हम बी-टाउन की डिवास से कुछ सीख तो सकते ही हैं तो जानिए बॉलीवुड की हसिनाएं क्या पहनना पसंद करती हैं जिसे आप भी टिप के तौर पर लागू कर सकती हैं।

Image Source: mrpopat

स्किनी लुक-
अगर आपने हल्के नीले रंग की डेनिम कैरी कर रही हैं तो आपको अपने लुक के लिए कुछ ज्यादा करने की जरुरत नहीं होती हैं। आप डेनिम के ऊपर टॉप की जगह टीस पहन सकती हैं और फुटविर्स में स्नीकर्स ड़ाल सकती हैं। ठीक इसी लुक में आप नरगिस को देख सकती हैं जिसमें उन्होनें हाई पोनीटेल बनाई हैं और न्यूड़ मेकअप किया हुआ हैं।

हॉट लुक-
अगर आप डेनिम के साथ वी नेक की टॉप पहन रही हैं तो आप इसे और दिलचस्प बना सकती हैं। इस अवतार को और ट्रेंडी करने के लिए आप कुछ ट्रिक्स बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण से ले सकती हैं। दीपिका हमेशा अपने लुक में कुछ करतब दिखा कर अपने लुक को नया अंदाज दे देती हैं। पार्टी लुक के लिए आप घुटनों तक के बूट्स पहन सकती हैं। अगर आपकी जींस का रंग डल हैं तो आप रेड रंग लिपस्टिक लगा सकती हैं और लुक को सेक्सी बनाने के लिए बड़े आकार के फ्रेम भी पहन सकती हैं।

Image Source: indiglamour

टैटर्ड जींस-
अगर आपके वॉर्डरोब में टैटर्ड जींस हैं तो आपको किसी चीज की जरूरत नहीं हैं। आप इसके साथ आकर्षक टैंक टॉप पहन सकती हैं। बाकी लुक के लिए आप बॉलीवुड की फैशन की रानी मलाइका अरोड़ा खान से काफी कुछ सीख सकती हैं। फुटविर्स में आप कैजुअल शूज ड़ाल सकती हैं, अगर दिन का समय हो तो आप कूल शेड्स भी पहन कर फ्लॉन्ट कर सकती हैं। ग्लैमरस दिखने के लिए आप को किसी हेयरस्टाइल की जरुरत नहीं हैं।

Image Source: fashionlady

पैटर्न जींस-
अगर आपके पास हल्के नीले रंग की डेनिम पर प्रिंट की वजह से असमंजस में हैं? तो आपको बॉलीवुड की श्री देवी बताएंगी की आप इसके साथ क्या पहन सकती हैं। श्री देवी ने पैटर्न जींस के साथ ग्रे टॉप पहनी हैं और फुटवियर्स में ब्लैक शूज जिसके साथ एक सोबर रंग का स्टोल का इस्तेमाल किया हैं।

क्रॉप टॉप-
आप हल्के नीले रंग की डेनिम के साथ क्रॉप टॉप कैरी कर सकती हैं। आलिया ने इसी के साथ लेयर बनाने के लिए जैकेट भी पहनी हैं जो कि डेनिम पहनने का अच्छा विकल्प हैं।

हाई वेस्ट जींस-
आजकल लो वेस्ट का तो ट्रेंड है लेकिन आप हाई वेस्ट की जींस भी पहन सकती हैं। जिसके साथ आप हल्के रंग की टॉप पहनेंगी जैसी श्रद्धा कपूर ने पहनी हैं तो बेहतर रहेगा। लेकिन टॉप को जींस में दबाना ना भूलें और लुक बढ़ाने के लिए रंगीन नेकलेस भी पहन सकती हैं।

सटीकर वाली जींस-
ये एक अच्छा तरीका जिसे आप अपने घर में ट्राय कर सकती हैं। आप अपनी डेनिम के ऊपर फंकी स्टीकर्स चिपका सकती हैं और उसके साथ सफेद रंग की टॉप पहने जैसे की प्रियंका चोपड़ा ने पहनी हैं। प्रियंका अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए बॉलीवुड में काफी मशहूर हैं और वो इस अवतार में सेक्सी भी लग रही हैं।

रॉकस्टार लुक-
रॉकस्टार लुक के लिए आप बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा से बखूबी सीख सकते हैं। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा ने सिंपल डेनिम पर प्लेन सफेद रंग की टॉप पहनी हुई हैं जिसमें वो बहुत ही सिंपल और क्लासी लग रही हैं।

Image Source: beautifulhdwallpaper

हल्के नीले रंग की डेनिम के साथ आप और भी कई स्टाइल को ट्राय कर सकते हैं। लेकिन हमने आपको कुछ खास ही लुक दिखाएं हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version