Home स्वास्थ्य गर्भावस्था डिलीवरी के बाद की कमजोरी से हैं परेशान तो अपनाएं हेल्दी डाइट

डिलीवरी के बाद की कमजोरी से हैं परेशान तो अपनाएं हेल्दी डाइट

0

आमतौर देखा जाता है कि महिलाएं अपनी गर्भावस्था के अंतिम महीनों में अपनी पर काफी ध्यान देती है, वह काफी पौष्टिक आहार का सेवन करती हैं, लेकिन डिलीवरी होने के बाद वह अपनी डाइट को एक दम से बदल देती है। इस बात का जरा भी ख्याल नही करती की वह गलत डाइट ले रही हैं। मगर आपको बता दें कि महिलाओं का यह रवैया उनकी अपने शरीर के साथ साथ बच्चे की हेल्थ के लिए भी काफी हानिकारक हो जाता है। क्योंकि जन्म के छे माह तक बच्चा मां का ही दूध पीता है ऐसे में बेहद जरुरी रहता है कि मां द्वारा विटामिन व कैल्शियम से भरपूर खुराक ही ली जाए। चलिए जानते है कि डिलीवरी के बाद कौन सी चीजें आपके व आपके बच्चे के स्वास्थय के लिए उत्तम रहेंगी।

1- जूस है बेहद जरुरी

जूस है बेहद जरुरीImage source:

आपको बता दें कि मां के लिए पेय पदार्थों में जूस का सेवन बहुत जरुरी रहता है। इसलिए पानी के अलावा आपको ताजे फलों के जूस के सेवन भी करना चाहिए। इसके साथ ही आप रात में सोने से पहले गर्म दूध भी पी सकती हैं।

2- वसा युक्त आहार लें

Image source:

डिलीवरी के बाद किसी भी महिला के लिए जरुरी रहता हैं कि वह वसा युक्त भोजन का ही सेवन करे। साथ ही अधिक तला हुआ या पका खाना खाने की बजाय आप उबला खाना खा सकती है।

3- विटामीन से भरपूर खाना खाएं

Image source:

यह काफी जरुरी रहता है कि गर्भवती महिला डिलीवरी से पहले और बाद विटामीन युक्त आहार ही ग्रहण करे। डिलीवरी के बाद यह जरुरी रहता है कि महिला की ओर से कैल्शियम, फोलिक एसिड, खनिज और विटामीन से प्रचुर भोजन ही लिया जाए।

4- आयरन भी है जरुरी

Image source:

बच्चा पैदा होने के बाद महिलाओं के शरीर को आयरन की अधिक आवश्यकता होती है। इससे उनकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसलिए उन्हें आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को रोजाना डाइट में ऐड करना चाहिए।

5- ये खाद्य पदार्थ जरुर खाए

Image source:

आप इन सब चीजों को का सेवन खुद को और अपने बच्चे को हेल्दी रख सकती हैं। इनमे मांस, मछली, अंडा, दूध, दही, पनीर, नट्स, आलू, गाजर, पालक, मटर, मक्का, संतरे, तरबूज, अंगूर, जामुन, ब्रेड, अनाज और चावल इत्यादि जरुर खाए। ये सभी आपके लिए लाभदायक हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version