Home विविध रसोई से रमजान के इस पावन मौके पर घर पर बनाएं खजूर की बर्फी,...

रमजान के इस पावन मौके पर घर पर बनाएं खजूर की बर्फी, जानें विधि

0
खजूर की बर्फी

जैसा की आप जानते ही हैं कि इस समय रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। इस अवसर पर आप अपने घर सेहरी या अफ्तार के लिए खजूर की बर्फी बना सकती हैं। आज हम आपको घर पर खजूर की बर्फी बनाने की विधि बता रहें हैं। खजूर वैसे भी सेहत के लिए बहुत लाभदायक माने जाते है। रमजान के माह में लोगों द्वारा इसका सेवन बड़ी संख्या में रोजा खोलने के लिए किया जाता हैं। आइये सबसे पहले बताते हैं इस बर्फी में पड़ने वाली सामग्री के बारे में।

खजूर की बर्फी के लिए आवश्यक सामग्री –

  • आवश्यकतानुसार घी
  • 1/2 चम्‍मच खसखस
  • 1/2 कप बादाम
  • 1/2 कप पिस्‍ता
  • 1/2 कप मुनक्‍का
  • 1/2 कप काजू
  • 1/2 कप किशमिश
  • 200 ग्राम बीज निकाले हुए खजूर

यह भी पढ़ें – रमजान स्पेशल अंजीर की बर्फी

खजूर की बर्फी बनाने की विधि –

इसके लिए सबसे पहले खजूर को छोटे टुकड़ो में काट कर मिक्सी में अच्छे से पीस लें। अब इन टुकड़ों को एक प्लेट में निकाल कर अलग रख दें। इसके बाद एक पैन में घी डालकर गर्म करें तथा उसमें खसखस डाल दीजिये। अब घी में सभी मेवे डाल कर चलाती रहें। अच्छे से सभी सामग्री मिल जाने के बाद आप इसमें खजूर को भी डाल दीजिये और सारे मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर दें। ध्यान रहे कि सामग्री आपस में चिपक न पाए। जब यह सामग्री कठोर हो जाए तो आप इसको एक कटोरी में अलग निकाल कर इसमें घी मिला दें। अब आप मिक्सचर को एक प्लेट में फैला कर फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दीजिये। कुछ समय बाद आप इसको निकाल कर बर्फी का आकार देकर काट लीजिये। अब आपकी खजूर की बर्फी रेसिपी तैयार है। इसको सभी को सर्व करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version