Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल अगर दिनभर इस प्रकार करेंगी पानी का सेवन तो  हमेशा रहेंगी स्वस्थ

अगर दिनभर इस प्रकार करेंगी पानी का सेवन तो  हमेशा रहेंगी स्वस्थ

0

पानी का सेवन हमारे स्वास्थ्य तथा सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि यदि हम गलत तरीके से पानी का सेवन करते हैं तो हम लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि खड़े होकर पानी पीना या खाने के तुरंत बाद पानी पीना दोनों हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। आज हम आपको इसी बारे में जानकारी दे रहें हैं कि आप किस तरीके से और किस समय पानी का सेवन कर सकते हैं। यदि आप पानी को सही तरीके से पीएंगी तो आप न सिर्फ स्वस्थ रह सकेंगी बल्कि कई अन्य शारारिक समस्याओं से भी बची रहेंगी। आइये जानते हैं पानी पीने का तरीका।

पानी पीने का तरीका –

1- भोजन के तुरंत बाद पानी न पीएं

 भोजन के तुरंत बाद पानी न पीएं Image source:

आयुर्वेद इस बारे में कहता है कि भोजन के तुरंत बाद पानी नहीं पीना  चाहिए। असल में भोजन के बाद हमारे आमाश्य में भोजन पचाने के लिए जो जठाग्नि पैदा होती है। वह पानी का तुरंत सेवन से खत्म हो जाती है। इस प्रकार आपके पेट का भोजन पचता नहीं है बल्कि सड़ना शुरू हो जाता है। इसकी प्रतिक्रिया स्वरुप आपके पेट में दर्द, गैस या छाती में जलन की समस्या शुरू हो जाती है। अतः भोजन के करीब 1 घंटे बाद ही आप पानी का सेवन कीजिये।

यह भी पढ़ें – जानें क्यों नहीं पीना चाहिए बर्फ का ठंडा पानी

2- सुबह उठकर करें पानी का सेवन

Image source:

सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। ऐसा करने पर आपके शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं तथा कभी भी कब्ज या पेट खराब होने की समस्या नहीं होती है।

3- स्नान करने के बाद पानी पीएं

Image source:

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से आज बड़ी संख्या में लोग जूझ रहें हैं। इस समस्या वाले लोगों को स्नान करने बाद कम से कम एक गिलास पानी का सेवन अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से हमारा रक्तचाप कम होता है तथा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ावा नहीं मिलता है।

यह भीं पढ़ें – सुबह उठकर बासी मुंह पानी पीने के ये लाभ आपको हैरान कर देंगे

4- भोजन से पहले पानी का सेवन

Image source:

भोजन करने से पहले यदि आप पानी पीना चाहती हैं तो करीब 40 मिनट पहले कर लें। ऐसा करने से आपका शरीर भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों को जल्दी ही ग्रहण कर लेता है।

5- सोने से पहले पानी का सेवन

Image source:

सोने से पहले किसी प्रकार के तरल पदार्थ का सेवन नहीं करना सही रहता है लेकिन आप सोने से एक घंटा पूर्व पानी पीती हैं। यह आपको किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाता है। इस प्रकार से आप यह पानी पीने के तरीके जानकर यदि अपने जीवन में इनका प्रयोग करती हैं तो आपका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम बना रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version