Home विविध लालन-पालन इन गेम्स व एप्स से बढ़ेगी बच्चों की दिमागी समझ

इन गेम्स व एप्स से बढ़ेगी बच्चों की दिमागी समझ

0

यूं तो हम अक्सर यही कहते हैं कि आप लोगों को अपने बच्चों को फोन व टैबलेट इत्यादि से दूर ही रखना चाहिए। लेकिन आजकल के बच्चों में टैक्नॉलजी के प्रति बढ़ती जिज्ञासा उन्हें बार बार इन गैजेट्स के करीब ले ही आती है। ऐसे में उन्हें ज्यादा समय इन सब से दूर रखना भी मुम्किन नही है। ऐसे में आप एक काम कर सकते हैं कि बच्चों के लिए फोन व टैबलेट में वह गेम्स व एप्स डाऊनलोड करें जिससे बच्चों को फायदा मिल सकता है। इससे बच्चे कई नई चीजे सीख पाएंगे और इससे उनका मनोरंजन भी होता रहेगा। आइये जानते हैं इन खास गेम्स व एप्स के बारे में।

1. एनिमल साऊंड

एनिमल साऊंडImage source:

यह एक ऐसी गेम है जिसे खासकर बच्चों के लिए तैयार किया गया है। इसकी मदद से बच्चे अलग अलग जानवरों से परिचित हो सकते है। इसमे बच्चे जानवरों से बात भी कर सकते है। इस गेम के अलग अलग लेवल बच्चों की समझ और स्किल्स दोनों को बढ़ाते हैं। आप इस गेम को आप गुगल प्ले स्टोर से आसानी से इंस्टाल कर सकती हैं।

2. किड्स बैलून

Image source:

यह गेम छोटे बच्चों के लिए बनाई गई है और बच्चे भी इसे बहुत पसंद करते हैं। यह काफी आसान गेम है इसमे बच्चों को सिर्फ गुब्बारे फोड़ने होते है। अलग अलग मोड और कलरफूल ग्राफिक के जरिये यह गेम काफी आकर्षक बन जाता है। छोटे बच्चे इसे खेलना बहुत पसन्द करते हैं।

3. फ्रूट्स एंड वैजीटेबल्स

Image source:

यह एक तरह की एप जिससे बच्चों का अच्छा खासा मनोरंजन होता है। यह एक नोलेजेबन गेम है। अगर आपका बच्चा इस गेम को खेलता है तो वह आसानी से कई तरह की सब्जियों के नाम याद कर सकता है। दरअसल इस गेम को 1 से 4 चार साल तक के बच्चों के लिए बनाया गया है। इसमे अलग अलग सब्जियों व फलों को खूबसूरत ग्राफिक के जरिये दिखाया जाता है और खेल के अंदाज में उनके नाम बच्चों को याद करवाए जाते है।

4. एजुकेशन एप

Image source:

अगर आप चाहती हैं कि आपके बच्चे के मनोरंजन के साथ साथ उसकी गणित की समझ भी विकसित हो जाए तो आप इस एप को ट्राई कर सकती हैं। इसमे गेम के जरिये बच्चों को एल्फाबैट्स, फोनक्स, राइम्स और काऊंटिंग सिखाई जाती है। साथ ही उन्हें अलग अलग शब्दों के स्पैलिंग में सिखलाए जाते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version