Home विविध अगर किचन की इन चीजों को रखेंगी तो घर में नही आएगी...

अगर किचन की इन चीजों को रखेंगी तो घर में नही आएगी बीमारियां

0

किसी भी घर की रसोईं उस घर का सबसे प्रमुख हिस्सा होती है। यहां बनने वाले खाने से ही परिवार के सभी लोगों को एक अच्छी सेहत मिलती है। ऐसे में बहुत जरुरी होता है कि रसोई घर पूरी तरह से साफ व स्वच्छ हो। अक्सर रसोई में गंदगी जमा रहने से वहां कीड़े मकौड़े व मक्खी मच्छर पनपने लगते हैं, जो जगह जगह बैक्टीरिया फैलाते हैं। यही आगे चलकर बीमारियों की वजह बनते हैं। आपको बता दें कि किचन में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनका साफ होना बहुत ही आवश्यक होता है, क्योंकि यही सबसे ज्यादा नुकसान दायक साबित हो सकती हैं। ये ऐसी चीजे हैं जो किचन में डेली यूज होती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

1. किचन स्‍लैब

किचन स्‍लैबImage source:

किचन की स्लैब एक ऐसा हिस्सा होता है जो रोजाना इस्तेमाल में आता ही आता है और यहां पर गंदगी हो ही जाती है। इसलिए ख्याल रखें कि जब भी आप खाना बनाएं स्लैब को साफ करना न भूलें। इसके लिए आप डिटर्जेंट या फिर नींबू रस का प्रयोग कर सकती हैं।

2. गैस स्‍टोव

Image source:

यह भी किचन का बहुत जरुरी हिस्सा होता है। पूरे दिन का खाना इसी पर बनाया जाता है, ऐसे में इस छोटे मोटे दाग धब्बे पड़ ही जाते है। इसलिए जुरुरी होता है कि आप खाना बनाने के बाद इसे अच्छे से साफ करना न भुलें। क्योंकि अगर यह गंदा रहेगा तो इस पर बैक्टीरिया पैदा होंगे और वही आपके खाने में जाएंगे।

3. माइक्रोवेव

Image source:

आजकल के आधुनिक रसोई घरों में माइक्रोवेव तो होता ही है और इसका यूज भी नियमित तौर पर किया जाता है। ऐसे में इसे साफ रखना काफी जरुरी होता है। आप अपने माइक्रोवेव को सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार जरुरी साफ करें। माइक्रोवेव के जिद्दी दागों को हटाने के लिए बेकिंग सोडे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

4. किचन की सिंक

Image source:

कई बार बर्तन धोते समय हम बच्चा कुच्चा खाना सिंक में ही बहा देते हैं। यह खाना सिंक की पाइप में जमा हो जाता है और फिर यही आगे चलकर मक्खी मच्छर पैदा करता है। इसलिए इसे अच्छे से साफ करना बेहद आवश्यक है। इसके लिए आप सिरके का यूज कर सकती हैं इससे सिंक अच्छे से साफ हो जाएगी। साथ ही आप नोटिस करेंगी कि सिंक साफ होने से आपकी रसोई में आने वाली दुर्गंध ही दूर हो गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version