Home विविध अगर चाहती हैं रोजाना सुबह जल्दी उठना, तो अपनाएं ये 3 टिप्स

अगर चाहती हैं रोजाना सुबह जल्दी उठना, तो अपनाएं ये 3 टिप्स

0

आज के समय में लोगों की जिस तरह की भागदौड़ भरी दिनचर्या है उसमे सुबह जल्दी उठना किसी पहाड़ चढ़ने से कम नही है। सुबह के समय अलार्म की रिंग बजना और उसे बार बार स्नूज पर लगाया जाना हर दूसरे घर कहानी है। सुबह तो वही शख्स उठ सकता है जिसे बचपन से इसकी आदत हो मगर हम में कितने है जो अपने बचपन में जल्दी उठते थे, शायद बहुत ही कम। ऐसे में रोज सुबह ऑफिस लेट जाना और बॉस की झाड़ सुनना आम सी बात बनती जा रही है। मगर अब हम आपको और झाड़ नही पढ़ने देंगे, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आपका रोज सुबह जल्दी उठ पाएंगी। चलिए जानते हैं इनके बारे में।

अलार्म टोन पर अपना फेवरेट गाना लगाएं –

अलार्म टोन पर अपना फेवरेट गाना लगाएंImage source:

सुबह के समय जब फोन की अलार्म टोन बजती है तो उससे बुरा कुछ नही लगता। बहुत से लोग अलार्म टोन पर एक तेज आवाज वाली टोन सेट करते हैं, मगर आपको बताएं अगर इसकी जगह आप अपना कोई फेवरेट सांग लगाती हैं तो वो सुबह के सामने आपको इरिटेट भी करेगा और उसे सुन कर आपकी नींद भी खूल जाएगी।

ब्रेकफास्ट करना न भूलें –

Image source:

जल्दी उठने की एक ट्रिक सुबह ब्रेकफास्ट भी होता है। आप सुबह के नाश्ते में कुछ अच्छा बना या बनवा सकते हैं। यह भी एक तरीका है जल्दी उठने का। अगर आपके ध्यान में होगा कि सुबह उठने के बाद आपको अपना मन पसंद ब्रेकफास्ट मिलेगा तो आपको खुद का मन होगा कि जल्दी से उठकर तैयार हो जाऊं। इससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। सुबह का एक अच्छा ब्रेकफास्ट पूरा दिन आपके अंदर एनर्जी भी बनाए रखता है।

स्नूज़ टाइम को सही से यूज करें –

Image source:

अब जानते है जल्दी उठने की तीसरी ट्रिक। आपको स्नूज टाइम का सही इस्तेमाल करना चाहिए। आमतौर पर हम स्नूज टाइम में एक और झपकी मार लेते हैं, मगर आप अपने स्नूज टाइम में बैट पर लेटे लेटे थोड़ी बहुत स्ट्रैचिंग कर सकती हैं। इससे आपका शरीर खुल जाएगा और आपको उठने के बाद सुस्ती नही चढ़ेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version