Home विविध रसोई से इस सरल विधि से बनाएं “ब्रेड दही चाट”, सभी करेंगे पसंद

इस सरल विधि से बनाएं “ब्रेड दही चाट”, सभी करेंगे पसंद

0

ब्रेड दही चाट एक ऐसी रेसिपी है। जिसको बच्चों से लेकर बड़े तक सभी पसंद करेंगे। आज हम आपको इसको बनाने की सरल विधि के बारे में आपको बता रहें हैं। आइये सबसे पहले जानते हैं इसको बनाने की सामग्री के बारे में।

ब्रेड दही चाट बनाने की आवश्यक सामग्री –

  • एक कटोरी बारीक सेव
  • चाट मसाला
  • आधी कटोरी बारीक कटा हरा धनिया
  • एक कटोरी फेंटा हुआ दही
  • मैश किए हुए दो उबले आलू
  • ब्रेड फ्राई करने के लिए तेल
  • 6 ब्रेड स्लाइसेज
  • एक बारीक कटा प्याज
  • एक बारीक कटा टमाटर
  • आवश्यकतानुसार हरी व मीठी चटनी
  • स्वादानुसार नमक
  • लाल मिर्च पाउडर

यह भी पढ़ें – जानिए बेसन ब्रेड टोस्ट बनाने की पूरी विधि

ब्रेड दही चाट बनाने की विधि –

सबसे पहले आप ब्रेड स्लाइसेज को 2 टुकड़ो में काट लें। इसके बाद आप ब्रेड के टुकड़ों को गर्म तेल में तल लीजिये। अब आप टेल हुए ब्रेड के टुकड़ो को निकाल लें तथा उन पर प्याज, टमाटर और आलू को रख दें। इसके बाद आप इन टुकड़ों पर नमक, दही, चटनी और सभी मसालों को डाल दें। इसके बाद आप ब्रेड के टुकड़ों को महीन सेव तथा धनिये के साथ गार्निश करें तथा सभी को सर्व करें। इस प्रकार से आपकी ब्रेड दही चाट रेसिपी तैयार होती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version