Home विविध यात्रा भारत में छुपे है कई हैरतअंगेज नजारे

भारत में छुपे है कई हैरतअंगेज नजारे

0

अगर आपको घूमने का शौक है और आपको हर पल कुछ ऐसा देखने की चाह रहती है जो कि सबसे अलग हो तो आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। भारत में ऐसी कई जगहें है जो आपने अभी तक नहीं देखी होगी और ये सारे ही स्थान आपको प्रकृति के बेहद करीब ले जाएंगे। इतना ही नहीं ये सभी स्थान किसी के बनाए हुए नहीं है बल्कि ये प्रकृति की एक खूबसूरत देन है|

अगर आपको घूमने का शौकImage Source: https://static1.businessinsider.com/

1. महाराष्ट्र का लोनर क्रैटर लेक- इस झील को देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे ये झील एक कटोरे के आकर की है। इतना ही नहीं ये दुनिया की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। वैसे आपको बता दे कि ये झील कम से कम 50000 साल से भी पुरानी हैं। इतना ही नही ये झील 500 मीटर गहरी भी है। इस झील के आस पास की जगह काफी शांत और सुन्दर हैं।

Image Source: https://blog.grabon.in/

2. महाबलेश्वरम का नीडल होल प्वाइंट- अगर आप कभी किसी पहाड़ की चोटी पर गए है तो आपको पता होगा कि वहां से देखने पर प्रकृति का एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। अगर आप इस तरह के स्थान पर जाना पसंद करते है तो आप यहां जा सकते है। यहां से आपको प्रकृति एक अलग ही रुप में देखने को मिलती हैं।

Image Source: https://magnificentmaharashtra.files.wordpress.com/

3. आंध्र प्रदेश का बेलम केव्स- अगर आपको गुफाएं देखने का शौक है तो आप आंध्र प्रदेश जा सकते है। बेलम केव्स नाम से जाने जाने वाली ये गुफा भारत की सबसे बड़ी गुफाओं में से एक हैं। ये गुफा 3229 मीटर लंबी है। इस गुफा में ऐसी बहुत सी चीजें है जिन्हें देख कर आप हैरान हो सकते हैं।

Image Source: https://4.bp.blogspot.com/

4. जबलपुर का मार्बल रॉक्स- वैसे तो जबलपुर में देखने के लिए बहुत कुछ है पर जो सबसे ज्यादा खास है वो है मार्बल रॉक्स। आपको बता दे कि नर्मदा नदी इस पहाड़ के आसपास से होती हुई गुजरती हैं। आप चाहें तो इन पहाड़ो को देखने के लिए बोटिंग का भी सहारा ले सकते है और इसकी खूबसूरती का भरपूर मजा ले सकते है।

Image Source: https://travelsnme.files.wordpress.com/

5. गुजरात का बन्नी ग्रासलैंड्स रिजर्व- अगर आप कुछ ऐसा देखना चाहते है जो कि डरावना हो तो आप गुजरात जा सकते है। कहा जाता है गुजरात का बन्नी ग्रासलैंड्स रिजर्व रात के समय काफी भूतिया लगता हैं। इसे देख कर हर किसी को वहां भूत होने का अहसास होता हैं। लेकिन यहां डरने जैसा कुछ भी नही है ये जगह देखने में बहुत सुन्दर है।

Image Source: https://www.bannigrassland.org/

6. मणिपुर का लोकतक लेक- लोकतक लेक को दुनिया में तैरती झील के नाम से भी जान जाता हैं। इस झील में आपको छोटे छोटे पानी के द्वीप देखने को मिलेंगे। इस झील के चारों तरफ आपको हरियाली ही देखने को मिलेगी। जो किसी को भी प्रकृति के पास ले जाती है।

Image Source: https://allresourceupdates.files.wordpress.com/

7. कर्नाटका का कॉलमनर बसाल्टिक लावा- इस जगह कि खूबसूरती यहां बने पत्थरों के कारण ही है लेकिन ये पत्थर भी मामूली नही है ये पत्थर ज्वालामुखी के लावे से बने हुए हैं। इस स्थान पर जा कर मन को काफी शांति मिलती हैं। इतना ही नहीं शाम के समय यहां का नजार देखने लायक होता है।

Image Source: https://speakzeasy.files.wordpress.com/

8. चेरापूंजी का लिविंग ट्री रुट ब्रिज- अगर आप कुछ ऐसा देखना चाहते है जो आपने पहले कभी ना देखा हो तो आप चेरापूंजी जा सकते है। यहां आप लिविंग ट्री रुट ब्रिज को देख कर हैरान हो जाएंगे। ये ब्रिज 3000 फीट ऊंचे हैं। इतना ही नही ये ब्रिज जिस पेड़ से बना है वो बहुत ही पुराना है।

Image Source: https://assets.inhabitat.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version