Home विविध रिलेशनशिप टिप्स ये प्यार है या सिर्फ दोस्ती.. पता लगाने के लिये जाने ये...

ये प्यार है या सिर्फ दोस्ती.. पता लगाने के लिये जाने ये बातें

0

आज के समय में लड़के लड़कियों के बीच की दोस्ती का होना एक आम बात है क्योकि पुरानी सोच और मानसिकता को तोड़ते हुए आज की पीढ़ी काफी आगे बढ़ चुकी है। जो अब अपने पार्टनर के चुनाव खुद की करने का हक रखती है। पर क्या आप इस बात को जानते है कि जिस किसी को आप अपना हमसफर बनाने की सोच रही है। वो आपको पसंद करता है या नही, या सिर्फ एक अच्छा दोस्त ही मानता है। यदि ऐसा है तो जाने इस आर्टिकल से कि आपका पंसदीदा साथी आपका प्यार है, या सिर्फ एक खास दोस्त..

हर किसी लड़के-लड़कियों की अपनी खास पसंद होती हैं पर जरूरी नही कि जिसे आप पसंद करते है वो भी आपको पंसंद करता हो। आपको इस बात का पता लगाने की ज़रूरत है। किसी को पसंद करने पर हर इंसान की आदतो में कुछ बदलाव साफ झलकने लगता है। यदि आप इन आदतों को परखने की क्षमता रखती है तो जान सकती हैं कि क्‍या वो भी आपको पसंद करते हैं या फिर आपको बस अपना एक अच्‍छा दोस्‍त मानते।

दोस्ती और प्यार

आपके आस पास रहने की कोशिश करना –

हर लड़के लड़की के बीच के बीच की दोस्ती के बीच जब प्यार बढ़ने लगे तो उस दौरान इस तरह की गतिविधियां होने लगती है। यदि आप दोनों अच्‍छे दोस्‍त हैं और आपका पार्टनर आपके प्रति जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहा है या आपके आसपास रहकर अपने दिल की बात को ज़ाहिर करने की काफी कोशिश करता है तो आपको समझ लेना चाहिये कि वह आपको काफी पसंद करता है यदि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं होता है तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपका साथी सिर्फ दोस्त है आपका प्यार नही..।

बाते शेयर करना –

जब आप किसी लड़के को पसंद करती है तो आप अपने अंदर की सभी फिलिग्स को शेयर करती है। और यदि वो आपकी फिलिग्स को अहमियत देता है। और आपके हर दुख सुख का भागीदार बनने की कोशिश करता है तो समझ जाइये वह आपको पसंद करता है और यदि वो आपकी बातों पर कोई रूचि ना दिखाता हो तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपका साथी सिर्फ दोस्त है आपका प्यार नही..।

विश्वास –

यदि लड़की किसी लड़के से अपनी हर बात को शेयर कर रही है तो इसका मतलब उसे आप पर विश्वास है। वो आपमें अपना अच्छा दोस्त देखती है। आपको बता दें कि लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड से हर बात शेयर नहीं करती।

बिना झिझक के गले लगाना –

लड़के अक्सर बातचीत के दौरान अपने दोस्त को प्यार से मारते है। क्या ऐसा ही कुछ लड़किया भी करती है। बातों के दौरान बिना झिझक आपके नजदीक आकर आपको गले लगा लेती है। या आपके सामने वह खुद को खूबसूरत दिखाने की कोशिश नहीं करती। इस बात से पता चलता है कि वो सिर्फ आपको अच्छा दोस्त मानती है।

बात-बात पर चिढ़ाना –

यदि आपकी दोस्त आपको बात-बात पर चिढ़ाएं। वो कभी भी आपकी तारीफ ना करें आपको हैंडसम न कहें।  आपको दूसरी लड़कियों की तरह इंप्रेस नहीं कर रही है। तो आपको समझ लेना चाहिये कि वह सिर्फ अपना बैस्ट फ्रैंड ही मानती है।

दूसरी लड़कियों के बारे में करे बात –

यदि आपका दोस्त आपसे बात करते हुए किसी दूसरी लड़कियों के बारें में बात कर रहा है तो इसका मतलब है कि उनके दिल में आपके प्रति कुछ नहीं है। क्योकि कोई भी लड़का जब किसी लड़की को लाइक करता है तो वह कभी भी दूसरी लड़कियों की बात नहीं करेगा। वो खुद को ऐसा करने से रोकेगा। लेकिन अगर वो आपसे दूसरी लड़कियों के बारे में बात करता है तो आपको अपने कदम पीछे खींच लेने चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version