Home विविध रसोई से इटेलियन बेबी पोटैटो बनाने की आसान विधि के बारे में आप भी...

इटेलियन बेबी पोटैटो बनाने की आसान विधि के बारे में आप भी जानें

0
Italian Baby Potatoes

क्या आपको भी इटेलियन खाना पसंद है? तो आपको इटेलियन बेबी पोटैटो बनाने की विधि के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। हम आपको बता दें कि इटेलियन बेबी पोटैटो बनाने के लिए आपको आलू, मक्खन, चीज, काली मिर्च और क्रीम की जरूरत होती है। इस डिश को आप कम से कम समय में तैयार कर सकती हैं।

यह भी पढ़ेः इस तरह बनाएं वेज चीज टोस्ट

आइए आपको बताते हैं कि आप किस तरह से इटेलियन बेबी पोटैटो बना सकती हैं।
• तैयारी का समय : 15 मिनट
• कूल समय : 35 मिनट
• सर्व : 8

इटेलियन बेबी पोटैटो बनाने के लिए सामग्री
• छोटे आलू – 3 कप
• चिल्ली फ्लेक्स – 2 चम्मच
• नमक – ½ चम्मच
• मक्खन – 3 चम्मच
• चीज क्यूब्स – ½ कप
• काली मिर्च – 1 चम्मच
• क्रीम – 1 कप
• ऑरिगानो – 1 चम्मच
• पानी – आवश्यकतानुसार

यह भी पढ़ेः क्रंची एवं क्रिस्पी बिस्कुट चाट

इटेलियन बेबी पोटैटो बनाने की विधि
1. सबसे पहले आलू को धोकर आप इसे कुकर में डाल लें।
2. इसके बाद आप कुकर में पानी डालकर गैस ऑन कर दें।
3. फिर कुकर में 3 सीटियां आने दें।
4. इसके बाद आलू को कुकर से निकालकर घंटा करें और इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
5. अब एक नॉन स्टिकी पैन में मक्खन डाल दें।
6. इस दौरान गैस की आंच को मध्यम ही रखें।

यह भी पढ़ेः घर पर बच्चों के लिए जरूर बनाएं ब्रेड रसमलाई

7. इसके बाद आप आलू को पैन में डाल दें।
8. आलू को भूरा और क्रिस्पी होने तक भुनें।
9. जिसके बाद इसमें नमक अच्छी तरह से मिला लें।
10. अब चिल्ली फ्लेक्स, क्रीम, काली मिर्च, ऑरिगानों और चीज को कद्दूकस करके इसमें डाल लें।
11. अब सारी चीजों को अच्छी तरह से तब तक मिलाएं, जब तक चीज पिघल ना जाएं।
12. इसके बाद आप इसे 2 मिनट तक और पकाएं और देखें कि सारी चीजें अच्छी तरह से पक गई हैं या नहीं।
13. अब आप इसे एक दूसरे बाउल में डाल लें।
14. इटेलियन बेबी पोटैटो बनकर तैयार है, इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ेः केले का हलवा बनाने की इस विधि को करें नोट

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version