Home मेकअप नेल आर्ट क्रोम नेल पॉलिश से आप भी बनाएं अपने हाथों को सुंदर

क्रोम नेल पॉलिश से आप भी बनाएं अपने हाथों को सुंदर

0

महिलाएं अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अक्सर नेल पॉलिश का इस्तेमाल करती हैं। नेल पॉलिश एवं उसे लगाने के तरीके भी बहुत तरह के होते हैं, पर आजकल क्रोम नेल पॉलिश का आइडिया ट्रेंड में हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट में बनाने वाली इंडस्ट्री में भी यह नया हैं। इस तरह की नेल पॉलिश को लगाकर आपने मॉडल्स को रैंप पर वॉक करते देखा ही होगा। क्रोम नेल पॉलिश मूलतः मेटैलिक या सुपर साइनी नेल पेंट आदि नामों से जानी जाती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ क्रोम नेल पॉलिश के बारे में जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़े – ये 5 नेल पॉलिश पुरुष पसंद करते हैं महिलाओं के हाथों पर

1. पिंक क्रोम नेल पेंट (Pink-chrome-nails)-

image source :

यह नेल पेंट बेबी पिंक कलर की होती हैं। जो आपको फ्रेश लुक देता हैं। इसके लिए आप अपने नियमित नेल पॉलिश में कुछ क्रोम ग्लिटर को मिलाकर लगाएं। यह आपको एक खूबसूरत लुक देगी।

2. ओमबर क्रोम (Ombre-chrome) –

image source: 

जब आपके पास नेल पेंट के बहुत सारे ऑप्शन्स हो तो आप यह नहीं समझ पाती हैं कि मुझे इस तरह कि नेल पॉलिश का इस्तेमाल करना चाहिए? ऐसी स्थिति में आप ओमबर क्रोम को चुन सकती हैं। इसमें गोल्ड कलर को अपने नाखून के ऊपर की ओर लगाना चाहिए और फिर नाखून की टिप पर सिल्वर कलर को लगाना चाहिए। आप इसमें गोल्ड कलर की जगह दूसरी शेड का भी प्रयोग कर सकती हैं।

यह भी पढ़े – नेल आर्ट को लंबे समय तक सेफ करने के सात तरीके

3. रोज गोल्ड (Rose-gold)-

image source:

रोज गोल्ड लगाने से नाखून बहुत सुन्दर दिखते हैं और आप यदि इसमें स्टोन्स भी लगाती हैं तो यह नाखूनों पर 3 डी इफेक्ट डालते हैं।

4. मेटैलिक रेड क्रोम (Metallic-red-chrome)-

image source:

यह नेल पेंट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाता हैं। इस विधि में दो नाखूनों को रेड क्रोम से और बाकी दो को सिल्वर क्रोम से रंगा जाता हैं, फिर इसे स्फटिक (राइनस्टोन्स ) से सजाया जाता हैं। इस तरह आप हॉट एवं बोल्ड दिखती हैं।

यह भी पढ़े – बरसात के दिनों में अगर नेल पेंट लगाती हैं, तो बरतें ये सावधानियां

5. होलोग्राफिक क्रोम (Holographic-chrome) –

image source:

यह एक कलर फुल एवं स्टाइलिश नेल पॉलिश लगाने का तरीका हैं, जिसे बहुत सारी महिलाएं पसंद करती हैं। इसकी अच्छी बात यह हैं कि यह सेलोफेन या फ्वॉइल के रूप में बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं।

6. कॉपर क्रोम(Copper-chrome) –

image source:

यह भी एक पसंदीदा क्रोम नेल पॉलिश हैं। जिसे अच्छी तरह लगाने के लिए सावधानी की जरूरत होती हैं। यह आपकी पर्सनेलिटी को ग्लैमरस बनाता हैं।

यह भी पढ़े – नेल पॉलिश के इन बोल्ड शेड्स को ट्राई करना ना भूलें

7. मेटैलिक ब्लू (Metallic-blue)-

image source: 

मेटैलिक ब्लू कलर लगाने से आप शानदार दिखती हैं। यह पार्टियों में ज्यादा अच्छी लगती हैं। इस तरह की नेल पॉलिश को लगाने के बाद आप अपने नाखूनों पर छोटे समुद्री जीवों के स्टिकर्स को भी लगा सकती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version