Home स्वास्थ्य बीमारियां और उपचार किसिंग करने से हो सकता है आपको ये वायरस

किसिंग करने से हो सकता है आपको ये वायरस

0

जैसा की आप जानते ही है कि भारत में पश्चिमी सभ्यता का चलन बड़ी तेजी से फैल रहा है, जिसके चलते अब हम उनके पहनावे से लेकर उनके तौर तरीकों को अपने जीवन में अपनाने लगे है। इन तौर तरीकों में से एक है किसिंग। धीरे धीरे भारत में भी किसिंग एक ट्रेंड बनता जा रहा है। लोग आमतौर पर अपने प्यार को दिखाने के लिए अपने साथी को किस करते हैं। इसे प्यार करने का एक तरीका माना जाता है। मगर क्या आप जानते है कि किस करने से आपको कई तरह की बीमारियां भी हो सकती है। यकीनन ये पढ़कर आपको हैरानी हो रही होगी, पर ये बात पूरी तरह से सच है। चलिए जानते है कि आखिर किसिंग से हमे कैसे और कौन कौन सी बीमारी हो सकती है।

इस वजह से होती है बीमारियां

दसरअसल किस करते समय जब दो लोगों की लार एक दूसरे के मूंह में जाती है तो ये आपके शरीर में एपस्टीन-बार वायरस (EBV) को फैलाता है। जो आगे चलकर आपकी बहुत सी तकलीफों का कारण बनता है।

क्या है EBV वायरस?

एपस्टीन-बार वायरस (EBV) आपके शरीर में मोनोन्यूक्लिओसिस इन्फेक्शन को सक्रिय करता है।

किसिंग डिजीज के कारण होने वाली बीमारियां

  • अगर आप EBV वायरस वायरस से ग्रस्त होते हैं तो आपको लंबे समय तक बुखार की परेशानी झेलनी पड़ सकती है इसलिए अगर आप ऐसी कोई परेशानी झेल रहें हैं तो तुरंत डाक्टर से परार्मश करें।
किसिंगImage source: 
  • अगर आपने हाल ही में अपने साथी को किस किया है और उसके बाद से आप थकान और कमजोरी महसूस कर रहें है तो ये EBV वायरस का एक लक्ष्ण हो सकता है।
Image source: 
  • इस वायरस का एक लक्ष्ण लंबे समय तक सिर दर्द रहना भी होता है। अगर आप इस परेशानी को झेल रहें है तो इसे आम समझ कर नजरअंदाज न करें।
Image source: 
  • किसिंग से होने वाले EBV वायरस में आपको गले में दर्द की शिकायत भी होती है। अगर ये दर्द पुराना हो रहा है तो इसे गंभीरता से लें।
Image source:
  • इस वायरस का एक लक्ष्ण त्वचा पर रैशेज होना भी होता है। ऐसे हालातों में आपको डाक्टर से परार्मश करना चाहिए।
Image source: 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version