Home विविध किचन ट्रिक्स – इन 5 आसान तरीकों से लहसुन को छिले

किचन ट्रिक्स – इन 5 आसान तरीकों से लहसुन को छिले

0

भारतीय रसोई के लिए लहसुन काफी महत्वपूर्ण होता है। फिर चाहे हम करी बनाएं या फिर किसी चीज की ग्रैवी, लहसुन उसमें स्वाद को बड़ा देता है। क्या आपने कभी यह सोचा है कि भारतीय करी दूसरी करी से स्वादिष्ट क्यों होती है? हम आपको बता दें कि ऐसा केवल उसमें लहसुन डालने से होता है। लेकिन लहसुन के साथ सबसे बड़ी मुसीबत यह आती है कि उसे छिलने में काफी उलझन होती है। अगर आप भी इस समस्या का समाधान ढूंढ रहीं हैं तो आइए आज हम आपको ऐसे 5 ट्रिक्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से लहसुन को छील सकती हैं।

यह भी पढ़ेः किचन भी आपको कर सकता है बीमार

1 लहसुन को छिलने के लिए सबसे पहले आप लहसुन को एक बॉक्स में रख लें और फिर ढक्कन लगा लें। इसके बाद बॉक्स को शेक कर लें, इससे लहसुन का सारा भूसा अलग हो जाएगा और आप इसे आसानी से छील पाएंगी।

image source:

2 इसके अलावा आप लहसुन का छिलका निकालने के लिए माइक्रोवेव की मदद भी ले सकती हैं। इस ट्रिक का इस्तेमाल करने के लिए आप एक बाउल में लहसुन को माइक्रोवेव में 20 से 30 मिनट के लिए रख लें, इसके बाद लहसुन को अच्छी तरह से छीलकर इसका इस्तेमाल कर लें।

iamge source:

यह भी पढ़ेः नींबू के प्रयोग से चमकाएं किचन

3 हम जानते हैं कि ऐसा जरूरी नहीं है कि हर किसी के घर में माइक्रोवेव हो। अगर आपके घर में माइक्रोवेव नहीं है, तो आप परेशान ना हो, आप ऐसे में लहसुन को गैस पर रोस्ट करके उसका छिलका हटा सकती हैं।

image source:

यह भी पढ़ेः भारतीय रसोईघरों में जरूर होनी चाहिए यह 5 औषधीय वनस्पति

4 अब हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहें हैं जो कि ज्यादातर प्रोफेशनल शेफ ही इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए आप एक लहसुन ले लें और फिर इसे चाकू से बीच से काट लें। इससे लहसुन का छिलका आसानी से निकल जाएगा।

image source:

5 अब हम आपको एक और आखिरी तरीका बताने जा रहें हैं। इसके लिए आपको लहसुन को एक बाउल में रखना होगा और उसके बाद इस बाउल को पानी से 1 घंटे के लिए भरकर रख दें। इससे भी लहसुन का छिलका आसानी से निकल जाएगा।

image source:

यह भी पढ़ेः घर पर ही बनाएं किचन किंग मसाला

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version