Home विविध जानिए सोशल मीडिया स्टार बने डब्बूजी ने किससे सिखा है डांस

जानिए सोशल मीडिया स्टार बने डब्बूजी ने किससे सिखा है डांस

0

सोशल मीडिया के इस दौर में कौन कब रातों रात आम से स्टार बन जाए कुछ कहा नही जा सकता है। कुछ दिन पहले पहले प्रिया प्रकाश नाम की एक लड़की अपने एक मूवी शॉट से चर्चा में आई थी। प्रिया की वीडियो इस कदर वायरल हुई थी, महज एक रात में यह लड़की एक स्टार बन गई। कुछ ऐसा ही वाक्या अब विदिशा के रहने वाले फूफा जी के साथ भी हुआ है। 46 वर्षीय फूफा जी यानि संजीव जी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने गोविंदा की फिल्म के गाने पर ऐसा डांस किया कि आम लोग क्या फिल्म स्टार भी उनके फैन हो गए। आईये जानते है कि कौन है संजीव उर्फ डांसर फूफा जी।

सोशल मीडियाImage source:

भोपाल शहर के नजदीकी क्षेत्र विदिशा के रहने वाले संजीव पेशे से एक प्रोफैसर है और भोपाल की भाभा युनिवर्सिटी में कार्यरत है। दरअसल कुछ दिन पहले वह अपने साले की संगीत सेरेमनी पर गए थे। जहां डीजे पर गोविंदा की मूवी खुदगर्ज का गाना “आपके आ जाने से” लगाया गया। जिसे सुन संजीव जी खुद को रोक नही पाए और पत्नी के साथ स्टेज पर चढ़ गए। बस फिर क्या था संजीव जी ने ऐसा डांस किया कि हर कोई देखता ही रह गया। सब ने उनकी वीडियो बनाई और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद रातो रात संजीव जी सोशल मीडिया संसेशन बन गए।

https://youtu.be/IznBH7fJskg

Video Source: 

इस बारे में संजीव जी बताते है कि वह नही जानते थे कि उनका यह वीडियो लोगों को इस कदर पसंद आएगा। उन्होंने बताया उन्हें इंटरवयू के लिए इतने फोन आ रहे हैं कि उन्हें अटैंड करने के लिए उनको युनिवर्सिटी से छुट्टी लेनी पड़ गई। अपने बारे में बताते हुए संजीव जी कहते है कि उन्हें डांस का यह गुर अपनी मां से मिला है जो कि एक भरतनाट्यम डांसर थी। वह खुद हमेशा से गोविंदा, मिथुन चक्रवती, और जावेद जाफरी के डांस के फैन रहें है। वह लगभग 10 साल की उम्र से डांस कर रहे हैं। इसके चलते 1986 से 88 तक वह लगातार मध्यप्रदेश डांस प्रतियोगिता के विजेता भी बने।

Image source:

इसके अलावा अपनी इंजीनियरिंग के दिनों में भी वह अक्सर ड्रामा, फैस्ट इत्यादि में हिस्सा लेते रहते थे। डब्बू जी के नाम से जाने जाने वाले प्रोफैसर संजीव ने बताया कि वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें सुनील शेट्टी तक का फोन आया जो कि बहुत बड़ी बात है। वैसे आपको बता दें कि डब्बू जी की फैन फोलोविंग सिर्फ आम लोगों तक ही नही है। अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने भी टविटर पर इनके डांस की तारीफ की है। यहां तक की जिस महान अभिनेता के गाने पर डब्बू जी थिरके थे यानि गोविंदा जी, उन्होंने खुद ने संजीव के डांस का वीडियो देखा और उसे बेहतरीन बताया।

वैसे डब्बूजी जी के फैन सिर्फ देश में ही नही है बल्कि विदेशी भी उनके इस डांस को देख कर उनके कायल हो गए है। जिसके चलते एक विदेशी युवती ने भी डब्बू जी के डांस स्टैप कापी करने की कोशिश की है। चलिए अब इनके डांस को भी देख लेते हैं।

https://youtu.be/nznFPMR5nUA

Video Source: 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version