Home विविध रसोई से जानें दुनिया के सबसे महंगे पकवानों के बारे में…

जानें दुनिया के सबसे महंगे पकवानों के बारे में…

0

भोजन जीवन का अहम हिस्सा होता है। जिससे हमारे शरीर का विकास तो होता ही है साथ में हमें स्वादिष्ट और मसालेदार भोजन मिल जाये तो फिर क्या कहने अपने स्वाद का भरपूर मजा लेने के लिए हम रेस्तरां, होटल या भोजनालय पर जाते है और पैसा खर्च करते है। और इस तरह हम आनंद उठाते हुए उस दिन को एक यादगार दिन में बदल देते है।

भोजन जीवन का अहम हिस्साImage Source: https://www.dietdoctor.com/

अगर माना जाए तो दुनिया में कई तरह के खाने के लग्जरी आइटम्स मिलते है। जिनसे हम अनजान है। हम आप को कुछ ऐसे ही लग्जरी फूड्स के बारे में बता रहे है। जो स्वादिष्ट होने के साथ काफी मंहगे भी है। और इस प्रकार के खाने में मिलाई जाने वाली चीजें कुछ खास होने के साथ इनको बनाने का तरीका भी काफी अलग होता है। इन फूड्स की बिक्री अधिक नहीं होती। जिसके लिए ग्राहकों को काफी इंतजार भी करना पड़ता है।

Image Source: https://amirviews.smugmug.com/

1. मैटसुटेक मशरूम $1000
जापान में उगाए जाने वाला मैटसुटेक मशरूम दुनिया का सबसे महंगा मशरूम है। इसे जापान के लोग दीर्घायु होने का प्रतीक मानते है। इसकी कीमत $1000 (पैंसठ हजार रुपए प्रति किलोग्राम) से अधिक है। इसके महगें होने का कारण है कि यह जगंली स्थानों पर पाया जाता है। और पत्तियों के झड़ने के बाद उनके नीचे ढक जाने के कारण बड़ी ही मुश्किल से पाया जाता है। यह एक प्रकार की फफूंद होती है। जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ काफी पौष्टिक भी होती है। इसमें आयरन मिनरल विटामिन-बी कॉम्पलेक्स,जैसे पौष्टिक तत्व पाये जाते है। माना जाये तो भारत के अलावा विदेशी बाजार में मशरूम की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मशरूम चार प्रकार की प्रजातियों में पाया जाता है। जिसका उपयोग लोग खाने में करते है। ये प्रजातियां है सफेद बटन मशरूम, ढींगरी मशरूम, दूधिया मशरूम और पुआल मशरूम हैं।
जापान में काफी कठिन परीश्रम के बाद मिलने के कारण मशरूम दुनिया की सबसे महंगी मशरूम है। इसलिए वहां के लोग इसे एक दूसरे को गिफ्ट भी करते है ये भारत के जंगलों के अलावा ज्यादातर जापान, चीन, अमरीका, कनाडा, स्वीडन और फिनलैंड में पाए जाते हैं

Image Source: https://static.nanopress.it/

2.इटालियन व्हाइट एल्बा ट्रफल 98,01,680
व्हाइट ट्रफल, यह दुनिया का सबसे महंगा फूड है लेकिन इससे महंगा मिलता है इटालियन व्हाइट अल्बा। जिसकी कीमत 98,01,680 रुपए आंकी गई है।

Image Source: https://www.firkee.in/

3.समुद्री खजाना करी-$3,200
समुद्री पकवान ज्यादातर अमीरों की शान रही है। क्योंकि इस प्रकार के डिश को तैयार करने में समुद्री जीवों को इस्तेमाल किया जाता है। जो काफी महंगे मिलते है। इस डिश को बनाने वाले हेड कैफ प्रह्लाद हेगड़े बताते है कि अभी भी बहुत से लोग है जो इस करी का स्वाद लेने के लिए काफी पैसे खर्च करते है। यह उनका खास अनुभव भी रहा है। कि इस डिश को पाने के लिए अमीर लोग ऊंची से ऊंची रकम खर्च करने में भी पीछे नही रहते है। यह डिश सबसे महगे व्यंजनों में से एक है। इस करी को बनाने में जिन सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है वो काफी महगें होते है। इसी के कारण यह डिश मंहगी है। समुद्री जीव जैसे डेवोन केकड़ा, सफेद कुकुरमुत्ता, बेलुगा मछली के अंडे, मोती का सीप समुद्र घोंघे, स्वर्ण स्कॉटिश झींगा, और कई वैराइटी जो इस डिश की जान होती है। और इस पकवान को स्वादिष्ट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। भले ही यह दिखने में स्वादिष्ट ना लगे लेकिन इसके खरीदने पर इसकी कीमत से ही आप अंदाजा लगा सकते है कि यह कितनी महंगी डिश साबित हो सकती है।

Image Source: https://www.rainews.it/

4. पिज्जा रोयाले 007 – $ 4200
पिज्जा का नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है। और हो भी क्यो ना इसे बनाया ही इस तरीके से जाता है। जिसे खाना सभी लोग पसंद करते है। यहां हम आपको ऐसे पिज्जा के बारे में बता रहे है। जो स्वादिष्ट होने के साथ काफी महंगा है चिकन के बाद अपनी दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय व्यंजन बताया जा रहा है। 24 कैरेट सोने की पन्नी के साथ इसमें शैंपेन डोम पेरिग्नन मछली के अंडे में लथपथ दुनिया की सबसे महंगी मिठाई की विशेषता, हिरन का मांस के पदकों, सफेद truffles, पूंछ मसालेदार झींगा, हैम, स्कॉटिश सॉसेज स्मोक्ड,जैसी महगीं सामग्री को मिलाकर बनाया गया है। जो दुनिया का सबसे महंगा पिज्जा बताया गया है इतनी महंगी चीजों का उपयोग होने के कारण यह काफी महंगा होता है। इसी कारण इस पिज्जे को “पिज्जा रोयाले 007” कहा जाता है।

Image Source: https://www.hideme.io/

5. डेनसुके ब्लैक वॉटरमैलन
तरबूज तो हमारे यहां सभी लोगों ने खाया होगा लेकिन जिस तरबूज के विषय में हम आपको बता रहे है वो काफी हैरतअंगेज करने वाला है इस तरबूज की खासियत भारतीय तरबूज से कुछ अलग होने के कारण यह काफी मंहगा मिलता है। इस वाटरमेलन को खास परिस्थतियों में ही जापान के हैक्काइडो नामक द्वीप में उगाया जाता है। इसे उगाने के लिए भी काफी परिश्रम करना पड़ता है। जिसकी उपज साल भर में कुछ दर्जन ही होती है। यह दिखने में बाहर से जितना काला होता है. उतनी ही इसकी मिठास खाने में ज्यादा होती है। अन्य तरबूजों की तुलना में इसकी खासियत कुछ अलग ही होती है। जिससे ये काफी महगां मिलता है. अबी हाल ही में इसकी कीमत $870 (56 हजार रुपए) प्रति किलोग्राम आंकी गई है।

Image Source: https://streaming1.danviet.vn/

6. यूबरी किंग मेलन्स- $ 23,000
यूबरी किंग मेलन जैसा इसका नाम वैसा ही इसका काम है अपने गुणों के कारण यह खरबूजा अपनी खास जगह बनाया हुआ है यह खरबूजा अन्य खरबूजे की तुलना में अलग होने के कारण यह अमीरों की शान बना हुआ है। यूबरी किंग के नाम से जाने जाना वाला खरबूजा अपनी मिठास के कारण 14 लाख का है। इसे खरीदने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यहां तक कि इसे खरीदने के लिए नीलामी की जाती है। 2008 में 100 से ज्यादा खरबूजों को ब्लॉक कर दिया गया था। अभी हाल ही में हाल ही में इस खरबूजा की खरीदारी करने के लिए 23 हज़ार डॉलर्स यानी 14,08,991 रुपए की कीमत दी गई थी

Image Source: https://www.diarioextra.com/

7. अलमास कैवियार – ईरान का गौरव $ 25,000
अलमास कैवियार आमतौर पर सबसे महंगी खाद्य वस्तुओं की श्रेणी में आता है। ईरान में मिलने वाला यह बहुत ही रेयर फूड आइटम है। जो वहां के लोगों का लिए भोजन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। केवियर से ज्यादा अलमास केवियर उससे भी कई गुना अधिक महंगा मिलता हैं। लंदन जैसे बड़े शहरों की बात करें तो यह पूरे लंदन में यह सिर्फ केवियर हाउस एंड प्रुनियर नाम के स्टोर पर ही मिलते हैं। मटर के आकार के दाने में पाया जाने वाला मछली का यह अंडा 24 लाख 85 हजार रुपए में सिर्फ एक चम्मच मिलता है। यह अंड़े 24 कैरैट के गोल डिब्बों में रखकर बेचे जाते है। यदि आप इसका स्वाद लेना चाहते है तो इसके लिए आपको 76,575 रुपए खर्च करने के लिए लगाना होगा।

Image Source: https://www.lamalmaison.it/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version