Home विविध आँखों के रंग से जानें अपने व्यक्तित्व के बारे में

आँखों के रंग से जानें अपने व्यक्तित्व के बारे में

0

आपकी आँखें सब कुछ बता देती हैं, ऐसा सिर्फ कहा नहीं जाता बल्कि यह हकीकत भी है। आप किसी की आँखों का रंग देखकर यह बता सकते हैं कि उसका व्‍यक्तित्‍व कैसा होगा, उसकी विचारधारा कैसी होगी और वह दूसरों के बारे में क्‍या सोचते होंगे। किसी व्यक्ति को जानने पहचानने के लिए उससे बात करना जरूरी नहीं होता है, बल्कि आप आँखों का रंग देखकर ही किसी भी इंसान के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं, यानि किसी इंसान की उदासीनता, प्‍यार, अपनापन, द्वेष, आदि भावनाओं के बारे में उसकी आँखों का रंग देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आँखों के रंग से व्‍यक्ति के बारे में जान सकते हैं

यह भी पढ़ें – आपके बच्चे को भी लग गई है इंटरनेट की लत तो अपनाएँ इन टिप्स को

1. हरी आँखें (Green eyes) –

ये लोग स्वभाव से बहुत ही मजाकिया होते हैं। हर काम को बहुत ही जोश के साथ करते हैं। ये लोग काफी इंटेलिजेंट भी होते हैं। ये जीवन को बहुत खुल कर जीते हैं।

know-about-the-personality-of-a-person-by-looking-in-their-eyes-1image source:

2. ग्रे आँखें (Grey eyes) –

ग्रे आँखों वाले लोग दिल से बहुत साफ होते हैं। इनके मन में जो भी बात होती है वो साफ – साफ कह देते हैं। ये लोग वफादार होने के साथ बहुत इंटेलिजेंट भी होते हैं। साथ ही इन लोगों कि पर्सनेलिटी काफी आकर्षित होती है।

image source:

यह भी पढ़ें – बच्चों को घर में छोड़ रहीं हैं अकेला, तो रखें इन बातों का खास ख्याल

3. भूरी आँखें (Brown eyes) –

इस कलर की आँखों वाले लोग स्वाभाव से बहुत अच्छे और प्यार में विश्वास रखने वाले होते हैं। ये लोग पैसे से ज्यादा अहमियत रिश्तों को देते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है। इनमें आत्मविश्वास की कमी बिल्कुल भी नहीं होती है।

image source:

4. हल्की भूरी आँखें (Light brown eyes) –

ये लोग बहुत स्वतंत्र विचार के होते हैं। ये लोग अकेले रहना पसंद करते हैं। इन लोगों की खास बात यह है कि ये परिस्थितयों के हिसाब से खुद को उनमें ढाल लेते हैं। साथ ही ये काफी समझदार होते हैं।

image source:

यह भी पढ़ें – अपनी पुरानी साड़ी का ऐसे करें यूज, देखने वाले भी हो जाएंगे फैन

5. नीली आँखें (Blue eyes) –

नीली आँखों वाले लोग बहुत तेज दिमाग के होते हैं। अपनी सुंदर आँखों की वजह से यह लोग किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनका नेचर काफी फ्रेंडली होता है।

image source:

6. काली आँखें (Black eyes) –

काली आँखों वाले लोग बहुत ज्यादा रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। ये लोग काफी वफादार होते हैं। दूसरों के राज को हमेशा राज ही रखते हैं, लेकिन ये लोग खुद से किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करते हैं।

image source:

यह भी पढ़ें – अपनी आंखों के रंग के हिसाब से चुने बेस्ट आईलाइनर

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version