Home विविध जानिए राजस्थान के जलमहल के बारे में, पानी में तैरता नजर आता...

जानिए राजस्थान के जलमहल के बारे में, पानी में तैरता नजर आता है यह

0

राजस्थान अपने देश का एक ऐसा प्रदेश है जो अपनी संस्कृति, राजमहलों तथा अपनी ऐतिहासिकता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए दूर दूर से आते हैं। राजस्थान में वैसे तो घूमने की इतनी ऐतिहासिक जगहें हैं कि आपको उन सभी को देखने में काफी लंबा समय लग सकता है लेकिन आज जिस खास स्थान के बारे में हम आपको बता रहें हैं वह अपने में बहुत खास है। यह स्थान है राजस्थान का जलमहल। यह महल आज से करीब 300 वर्ष पहले बनाया गया था।

झील के मध्य बना है यह किला  

झील के मध्य बना है यह किला  Image source:

यह मानसागर झील के बीचो बीच स्थित है इसलिए इसको देखने के लिए आपको बोट से जाना पड़ता है। यह एक 5 मंजिला महल है जिसकी 4 मंजिल पानी के अंदर ही रहती हैं यानि इस महल की सिर्फ एक ही मंजिल को आप अपनी आंखों से देख पाते हैं। इस महल की सभी मंजिले आगे की ओर झुकी हुई है तथा उनके चारों और बालकनी बनी है। इन बालकनी में आप खड़े होकर मानसागर झील का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं, साथ ही यहां की हवा का आनंद ले सकते हैं। इस महल में 20 खंबे भी बने हुए हैं जिन पर हुई खूबसूरत नक्काशी राजस्थान के राजाओं की कला प्रेम को दर्शाती है। यहां पर बना हैंगिग गार्डन भी इस महल की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। आप राजस्थान में नाहरगढ़, आमेर का किला, हवामहल आदि भी घूम सकते हैं।

जलमहल का इतिहास  

Image source:

यह महल जयपुर-आमेर मार्ग पर मानसागर झील के मध्य स्थित है। इस महल का निर्माण सवाई जयसिंह ने 300 वर्ष पहले पंडित तथा रानियों के स्नान के लिए कराया था। इस महल को बनाने से पहले महाराज जय सिंह ने गर्भावती नदी पर बांध बना कर जयसागर झील का निर्माण कराया था। इस राजमहल को जय सिंह राजसी उत्सवों को मनाने के लिए भी प्रयोग करते थे। इस महल की यह विशेषता है कि गर्मियों में जब सारा राजस्थान गर्मी से झुलसा रहता है तब इस महल में गर्मी नहीं लगती है। महल से पहाड़ तथा झील का नजारा भी बहुत खूबसूरत दिखाई पड़ता है। चांदनी रात में इस महल की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। आप कभी राजस्थान जाएं तो इस महल को देखना न भूलें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version